Astro Tips For Money: सप्ताह का प्रत्येक दिन हर एक व्यक्ति के लिए अलग होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि हफ्ते का हर एक दिन किसी न किसी काम के लिए शुभ और अशुभ माना जाता है। यहां तक कि पैसों का लेनदेन करने के लिए भी शुभ दिन और शुभ समय होता है, जिसके कारण कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कुंडली में किसी व्यक्ति के सभी ग्रह मजबूत होते हैं, तो वो राजा समान जीवन व्यक्ति करता है। उसे जीवन में हर सुख मिलता है। ऐसे में Cash-Credit Card से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करते समय दिन और समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं मनी ट्रांजैक्शन के लिए कौन-सा दिन शुभ और अशुभ होता है।
किस दिन नहीं करना चाहिए पैसों का लेनदेन?
शास्त्रों में बताया गया है कि बुधवार के दिन पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए। यहां तक कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से भी बचना चाहिए। बुधवार के अलावा मंगलवार के दिन भी पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। खासतौर पर इस दिन किसी को उधार नहीं देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: श्री कृष्ण से मनचाहा फल पाने के लिए आज राशि अनुसार करें पूजा, जल्द मिलेगी खुशखबरी!
किस समय पैसे उधार देने नहीं चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार, सप्ताह के किसी भी दिन शाम के समय पैसे उधार देने और लेने दोनों से बचना चाहिए। कहा जाता है कि शाम के समय पैसों का लेनदेन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
पैसों के लेनदेन के लिए कौन-सा दिन है शुभ?
शनिवार का दिन पैसों का लेनदेन करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित होता है। यदि आप इस दिन मनी ट्रांजैक्शन करते हैं, तो इससे कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर शनिदेव की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में कभी भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। यहां तक कि सेहत और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल जाती है।
पैसों के साथ जरूर दें मीठा
जब भी आप किसी को पैसे देते हैं। खासतौर पर कैश, तो ऐसे में उन्हें पैसों के साथ कोई मीठी चीज भी देनी चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर सदा अपनी कृपा बनाकर रखते हैं।
ये भी पढ़ें- Janmashtami के दिन लोटे में ये 2 चीजें मिलाकर दें तुलसी को जल, पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
15 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
16 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
20 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
22 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines