हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

संतान की सफलता के लिए माताएं करें ये 3 उपाय, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी!

एक मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती! वह हमेशा खुद को पीछे रखकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाना चाहती है। दुआओं में भी पहले अपने बच्चों का नाम लेती है, फिर खुद का और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए न जाने कितने उपाय, व्रत और पूजन करती है। तो आइएं आज हम जानेंगे एक ऐसे उपाय के बारें में जिससे मां अपने बच्चे कि तरक्की, हैल्थ, आदि चीजों के लिए कर सकती है।

विज्ञापन

Astro Tips: मां का आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। हर मां चाहती है कि उसका बच्चा जीवन में खूब तरक्की करे नाम कमाए और खुश रहे। लेकिन कभी-कभी लाख कोशिशों के बावजूद भी बच्चे अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में एक मां की श्रद्धा और संकल्प ही बच्चो की जिंदगी के लिए शक्ति बन सकती है और इसके साथ ही बच्चों की किस्मत को खोल सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां के संकल्प और उसके द्वारा किए गए विशेष उपायों को अत्यंत फलदायी माना गया है। जब मां संतान की भलाई के लिए तप या व्रत करती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव ग्रहों पर पड़ता है और संतान के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके साथ ही ऐसा माना जाता है कि मां की प्रार्थना सीधा ईश्वर तक पहुंचती है।आज हम जानेंगे ऐसा ही एक विशेष ज्योतिषीय उपाय, जिसे एक मां अपने बच्चे की तरक्की, स्वास्थ्य और सफलता के लिए कर सकती है।

पक्षियों को स्प्राउट्स  खिलाना

  • किसी भी बुधवार से शुरुआत करें।
  • सुबह के समय किसी शांत स्थान पर पक्षियों को अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) डालें।
  • इस दौरान मन ही मन संतान का नाम लें और उसके लिए मनचाही सफलता, स्वास्थ्य और खुशी की कामना करें।
  • यह उपाय लगातार 11 बुधवार तक करें।
  •  किसी कारण से 11 बुधवार तक यह करना संभव न हो तो आप इस उपाय को तब तक करते रहें जब तक आपका उद्देश्य पूरा न हो जाए या बच्चा अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव न देखने लगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये उपाय बहुत ही ज्यादा लाभदायक है, अगर आप इसको अच्छे और सच्चे मन से करंगे तो आपकी मनोकामना जल्दी पूर्ण हो सकती है।

ये भी पढे़ं-क्या आप भी हैं टूटते और पतले बालों से परेशान, तो अपनाएं ये 3 अचूक उपाय!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें