News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Astro Tips For Hairfall: बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन चुका है। चाहे युवा हो या बुजुर्ग, पुरुष हों या महिलाएं हर कोई इससे परेशान नजर आता है। हालांकि इसका मुख्य कारण तनाव, खान-पान और जीवनशैली को माना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके पीछे ग्रहों का असंतुलन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शास्त्रों में बालों का संबंध शुक्र, चंद्र और राहु से होता है। अगर व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर हो या राहु-केतु अशुभ भावों में स्थित हों, तो बाल झड़ना, पतले होना या समय से पहले सफेद होना जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे तीन ज्योतिषीय उपाय जो बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने में सहायक हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये उपाय शनि दोष को शांत करता है और इससे बाल झड़ने की समस्या में सुधार आता है क्योंकि शनि ग्रह का सीधा संबंध हमारे बालों से माना गया है।
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कच्चे दूध से बाल धोने पर चंद्रमा मजबूत होता है। इससे साथ ही आपके बाल घने, लंबे और चमकदार हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगाजल से बाल धोने में किसी भी प्रकार के दोष या नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। इसके साथ ही यह नजर दोष से भी बचाता है।
ये भी पढ़ें- Overthinking से मिलेगा छुटकारा! मन को शांत करने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।