Jyestha Shukla Chaturthi: यूं तो प्रत्येक हिन्दू माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि बहुत शुभ होती है, लेकिन 2024 के ज्येष्ठ महीने की यह तिथि विशेष है। इस दिन न केवल विनायक चतुर्थी व्रत है, बल्कि दो बहुत महत्वपूर्ण योग भी बन रहे हैं। यह तिथि 10 जून को पड़ रही है। सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग होने के साथ इस दिन सोमवार भी है, जिसके स्वामी चंद्रमा स्वराशि (अपनी) में गोचर कर रहे हैं। इन सब ज्योतिषीय कारणों से यह दिन काफी फलदायी होने के योग निर्मित कर रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस खास दिन को कुछ उपाय करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होगी, करियर और नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।
ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी के दिन करें ये उपाय
भगवान गणेश की पूजा करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे और बेरोजगार लोगों को नौकरी पाने के उद्देश्य में सफल होने के लिए इस दिन भगवान गणेश की पूजा मोदक, लड्डू, दुर्वा घास (दूब) की माला और धूप-दीप से करनी चाहिए। जल्द ही शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप चाहें तो गणेश मंत्र या गणेश गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। आप इन मंत्रों की 1, 3, 5, 7, 9 या 11 माला जाप कर सकते हैं।
केले के वृक्ष की पूजा
ज्येष्ठ माह की शुक्ल चतुर्थी तिथि के दिन केले की वृक्ष के चारों ओर मिट्टी से बने घी के 6 दीये जलाएं। फिर वृक्ष को जल, दूध और हल्दी अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें। पाठ के बाद संकल्प और मनोकामना को मन में दोहरा कर भगवान को प्रणाम करें। इस उपाय से शीघ्र ही करियर और नौकरी से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा।
गऊ पूजन करें
यदि नौकरी में कुछ बाधाएं हैं या तरक्की नहीं हो रही है, तो ज्येष्ठ माह की विनायक चतुर्थी के दिन गऊ पूजन करें। गाय माता के पैरों पर जल का अर्घ्य दें और उन्हें छूकर उनका आशीर्वाद लें। गऊ पूजन से न केवल देवी-देवता खुश होते हैं, बल्कि ग्रह बाधाएं भी समाप्त हो जाती हैं। इस उपाय से शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Vakri Grah: ये दो ग्रह होते हैं हमेशा वक्री, जानें ज्योतिष महत्व और लाइफ पर असर
ये भी पढ़ें: कुंभ राशि के युवाओं के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, टेक्नोलॉजी-इनोवेशन में होते हैं आगे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
16 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
21 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines