Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ ही कई उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. इस दिन दान-पुण्य करने से भाग्य का साथ मिलता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है और इस दिन किस उपाय को करने से लाभ मिलेगा. आइये इसके बारे में जानते हैं.
कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? (Jyeshtha Purnima Kab Hai)
ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 29 जून 2026, की सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समापन 30 जून 2026, को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 29 जून 2026, दिन सोमवार को मान्य होगी. इस दिन पूर्णिमा व्रत किया जाएगा. इस दिन आप शाम के समय पूर्णिमा से जुड़े उपाय कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: सास-ससुर के फेवरेट होते हैं इस मूलांक के जमाई, ससुराल में मिलता है खूब मान-सम्मान
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय
पूर्णिमा पर करें दीपदान – ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर आप नदी में दीपक प्रवाहित करें. नदी में दीपदान करना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है. इससे तनाव दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है. पूर्वजों के आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए इस उपाय को करना चाहिए.
रसोई में जलाएं दीपक – अच्छे स्वास्थ्य के लिए रसोई में दीपक जलाना चाहिए. रसोई घर में दीपक जलाने से देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है. ऐसा करने से जीवन में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है.
तुलसी के नीचे दीपक – पूर्णिमा तिथि के दिन तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना चाहिए. तुलसी के पौधे के नीचे दीपक प्रज्जवलित करें. इसके साथ ही तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें. ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है.
घर के मुख्य द्वार पर दीपक – आर्थिक तंगी दूर करने और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए. आप पूर्णिमा के दिन दीपक से जुड़े इन उपायों को कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 4 जुलाई को सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति से चमकेगा भाग्य, मेष समेत 5 राशियों को होगा धनलाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
8 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
15 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines