Jyeshta Month 2024: सनातन धर्म में सभी माह का अपना-अपना महत्व होता है। आज से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो गई है। ज्येष्ठ माह हिंदू वर्ष का तीसरा महीना भी है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ महीना का अपना एक अलग ही महत्व है, जो सभी माह से खास माना गया है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में संकट मोचक हनुमान जी और सूर्य देव भगवान की उपासना की जाती है।
इस माह में सूर्य के तेज प्रकाश से गर्मी अधिक बढ़ जाती है। जिसके वजह से नदी, तालाब और पोखर पानी की कमी होने लगती है। धार्मिक दृष्टि के अनुसार, यह माह दान-पुण्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि जो लोग ज्येष्ठ माह में दान-पुण्य करते हैं उन्हें सभी पापों से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि भगवान विष्णु को किस प्रकार इस माह में प्रसन्न कर सकते हैं। साथ ही ज्येष्ठ माह का क्या-क्या महत्व है।
कैसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न
ज्योतिषियों के अनुसार, ज्येष्ठ माह का महीना भगवान विष्णु को बेहद ही प्रिय माना गया है, क्योंकि इस माह में भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में दान-स्नान व पुण्य का भी अधिक महत्व है। इस माह में व्रत और उपवास करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति के साथ सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्येष्ठ माह में शनि जयंती भी है। इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। यदि आप इन सभी नियमों को सच्चे मन से पालन करते हैं तो भगवान विष्णु आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। साथ ही आशीर्वाद भी देंगे।
क्या है ज्येष्ठ माह का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ माह में ही पवनपुत्र हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्रीराम से हुई थी। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को व्रत करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मान्यता है कि जो लोग मंगलवार को व्रत रखते हैं उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। बता दें कि ज्येष्ठ माह की शुरुआत आज यानी 24 मई से हो गई है और समाप्ति 22 जून को होगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में जल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो लोग इस माह में जल, पंखा, छाता और अन्न का दान करते हैं उनका जीवन सुखमय रहते हैं।
यह भी पढ़ें- आज है नारद जयंती, भूलकर न करें ये 5 काम
यह भी पढ़ें- चांदी पहनने से क्या-क्या मिलते हैं फायदे, जानें घर में रखने की सही दिशा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
10 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
11 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
13 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
14 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
16 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines