Jyeshtha Month 2026: आज से शुरू हो गया ज्येष्ठ माह, शुभ परिणाम के लिए जरूर करें ये खास उपाय

Jyeshtha Month 2026: आज 2 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है. यह महीना अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए खास होता है. आप इस महीने में कई उपायों को कर सकते हैं.

Jyeshtha Month 2026

Photo Credit- News24GFX

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ महीने की शुरुआत आज 2 मई 2026, दिन शनिवार से हो रही है. इसका समापन 29 जून 2026, सोमवार को समाप्त होगा. ज्येष्ठ महीने में अधिकमास के कारण यह एक महीना दो महीने के बराबर होगा. ज्येष्ठ का पूरा महीना 59 दिनों का रहने वाला है. आप ज्येष्ठ महीने में जीवन में सकारात्मक परिणाम के लिए कई उपायों को कर सकते हैं. इससे आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

ज्येष्ठ महीना भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. इस महीने में भगवान विष्णु, सूर्य देव और हनुमान जी की पूजा का खास महत्व होता है. ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बड़े मंगल के नाम से जानते हैं. जीवन में आगे बढ़ने और भगवान की कृपा दृष्टि के लिए इस महीने में किन उपायों को करना चाहिए. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

ज्येष्ठ माह में करें खास उपाय (Jyeshtha Month Upay)

ज्येष्ठ महीना पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास होता है. आपको ज्येष्ठ महीने में विष्णु भगवान, सूर्य देव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. इससे आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

विष्णु भगवान की पूजा

ज्येष्ठ माह में अधिकमास है जिसे पुरुषोत्तम माह कहते हैं. पुरुषोत्तम माह भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. ज्येष्ठ महीने में विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करें. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. भक्त भगवान विष्णु की प्रतिमा को जल में रखकर पूजा करें. इसे जलस्थ विष्णु पूजा कहते हैं.

विज्ञापन

सूर्य देव की उपासना

विज्ञापन

ज्येष्ठ महीने में प्रचंड गर्मी होती है. ऐसे में सूर्य देव की उपासना अत्यंत फलदायी मानी जाती है. आप ज्येष्ठ माह में रोजाना सूर्य को अर्घ्य दें. ॐ सूर्याय नमः और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. आप तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें. ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा से सेहत अच्छी रहेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

हनुमान जी को करें प्रसन्न

विज्ञापन

ज्येष्ठ महीना हनुमान जी की पूजा के लिए खास होता है. इस महीने में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जानते हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, इसी महीने मंगलवार के दिन भगवान राम से हनुमान जी की पहली बार भेंट हुई थी. ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुंदरकांड का पाठ करें. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ