News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Guru Ast: बृहस्पति ग्रह का अस्त होना ज्योतिष और हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इसे गुरु तारा अस्त होना भी कहते हैं, जिसे धार्मिक, सामाजिक और वैवाहिक दृष्टिकोण से विशेष रूप से देखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बृहस्पतिवार 12 जून, 2025 को 07:56 PM बजे से गुरु तारा अस्त हो चुके हैं।
अब गुरु का उदय बुधवार 9 जुलाई, 2025 की सुबह में 04:44 AM बजे होगा। गुरु ग्रह कुल 27 दिनों के लिए अस्त रहेंगे। हिन्दू धर्म की प्रचलित मान्यताओं और रिवाजों के अनुसार, इस अवधि में सभी शुभ और मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। आइए जानते हैं, गुरु तारा का अस्त होना क्या है? गुरु के अस्त होने पर शुभ कार्यों पर रोक क्यों लग जाती लग जाती है और इस अवधि में कौन-कौन से शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है?
ये भी पढ़ें: मंगल दोष के लक्षण क्या हैं, क्यों माना जाता है खतरनाक? जानें ज्योतिष कारण और ग्रह शांति के अचूक उपाय
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब जब गुरु ग्रह सूर्य के समीप आ जाते हैं, तो वे सूर्य के प्रखर तेज के सामने फीके हो जाते हैं। इससे वे अपनी स्वाभाविक तेज खो देते हैं। गुरु ग्रह की चमक सूर्य के प्रकाश में खो जाने के कारण वे लगभग अदृश्य हो जाते हैं। इस खगोलीय घटना को गुरु ग्रह का अस्त होना या गुरु ग्रह का विलोपित या लोप हो जाना भी कहते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह घटना तब घटित होती है, जब गुरु ग्रह अपने परिक्रमा पथ पर सूर्य के 10 डिग्री तक पहुंच जाते हैं।
इस दूरी पर पहुंचने के बाद गुरु निस्तेज होने लगते हैं। जब तक गुरु ग्रह सूर्य से 10 डिग्री से दूर नहीं हो जाते हैं, तब तक गुरु को अस्त माना जाता है। इसे ‘गुरु अस्त’ या ‘बृहस्पति तारा अस्त’ कहा जाता है। इस दौरान ऐसा माना जाता है कि बृहस्पति की शुभ और सकारात्मक ऊर्जा पृथ्वी पर नहीं पहुंचती, जिससे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।
बृहस्पति ग्रह को धर्म, ज्ञान, विवाह, संतान, गुरु, शिक्षा और शुभ कार्यों का कारक माना गया है। जब यह ग्रह अस्त होता है, तो इसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए अशुभ काल माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, बृहस्पति के अस्त काल में किए गए मांगलिक कार्य बाधित होते हैं या उनमें सफलता नहीं मिलती।
गुरु बृहस्पति का हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। वे पीली रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो शुभता को प्रतीक है। जब गुरु तारा अस्त होते हैं, तो ये काम नहीं किए जाते हैं:
ये भी पढ़ें: क्या आप के घर में भी हैं लड्डू गोपाल, जानें उन्हें जगाने का सही तरीका, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।