हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

June Vrat Tyohar 2025: गंगा दशहरा, गायत्री जयंती और विनायक चतुर्थी कब? जानें जून के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

June Vrat Tyohar & Grah Gochar 2025: मई का महीना चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही जून माह का आरंभ होगा। चलिए जानते हैं जून के महीने में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट के बारे में।

विज्ञापन
व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट

हिंदू और अंग्रेजी दोनों का अलग कैलेंडर है। आज के समय में ज्यादातर लोग अंग्रेजी कैलेंडर को तवज्जो देते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस समय 2025 का पांचवां मई का महीना चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही जून का आरंभ होगा। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से जून का महीना महत्वपूर्ण है। इस दौरान गंगा दशहरा, गायत्री जयंती और विनायक चतुर्थी जैसे कई प्रमुख त्योहार हैं, वहीं समय-समय पर प्रभावशाली ग्रहों की चाल में भी बदलाव होगा।

चलिए अब जानते हैं 1 जून 2025 से लेकर 30 जून 2025 के दौरान आने वाले व्रत-त्योहार की सही तिथि के बारे में। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि जून में कब-कब किस-किस ग्रह की चाल में बदलाव होगा।

जून 2025 के व्रत-त्योहार 

  • 1 जून 2025 – स्कन्द षष्ठी (ज्येष्ठ)
  • 3 जून 2025- धूमावती जयन्ती और मासिक दुर्गाष्टमी
  • 4 जून 2025 – महेश नवमी
  • 5 जून 2025 – गंगा दशहरा
  • 6 जून 2025 – गायत्री जयंती, निर्जला एकादशी और ईद उल-अदहा (बकरीद)
  • 8 जून 2025 – प्रदोष व्रत (रवि)
  • 10 जून 2025 – वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
  • 11 जून 2025 – कबीरदास जयंती और ज्येष्ठ पूर्णिमा
  • 12 जून 2025 – आषाढ़ माह शुरू
  • 14 जून 2025 – कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी
  • 15 जून 2025 – मिथुन संक्रांति और पितृ दिवस
  • 18 जून 2025- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 21 जून 2025 – योगिनी एकादशी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • 23 जून 2025 – प्रदोष व्रत (सोम) और मासिक शिवरात्रि
  • 25 जून 2025 – आषाढ़ अमावस्या
  • 26 जून 2025 – आषाढ़ नवरात्रि और चंद्र दर्शन
  • 27 जून 2025 – जगन्नाथ रथयात्रा और इस्लामी नव वर्ष (हिजरी)
  • 28 जून 2025 – विनायक चतुर्थी
  • 30 जून 2025- स्कन्द षष्ठी (आषाढ़)

ये भी पढ़ें- Video: केतु बढ़ाएंगे इस राशिवालों की टेंशन; मन रहेगा परेशान, बढ़ेगी तंत्र-मंत्र में रुचि

विज्ञापन

जून 2025 के ग्रह गोचर की लिस्ट

  • 6 जून 2025, वार शुक्रवार को सुबह 09:29 मिनट पर बुध ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा।
  • 7 जून 2025, वार शनिवार को सुबह 02:28 मिनट पर मंगल ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश होगा।
  • 15 जून 2025, वार रविवार को सुबह 06:52 मिनट पर सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा।
  • 22 जून 2025, वार रविवार को देर रात 09:33 मिनट पर बुध ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश होगा।
  • 29 जून 2025, वार रविवार को दोपहर 02:17 मिनट पर शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश होगा।

ये भी पढ़ें- Darsh Amavasya 2025: 26 मई को करें इन चीजों का दान, 12 राशियों को मिलेगा पितृ-चंद्र दोष से छुटकारा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola