Aries Horoscope

Video: केतु बढ़ाएंगे इस राशिवालों की टेंशन; मन रहेगा परेशान, बढ़ेगी तंत्र-मंत्र में रुचि

बीते दिनों केतु ने राशि परिवर्तन किया है, जिसका प्रभाव 2026 तक 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको उस राशि के राशिफल और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जातक 5 दिसंबर 2026 तक परेशान रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमय ग्रह माना गया है, जिसका संबंध आध्यात्म, मोक्ष, वैराग्य और तंत्र-मंत्र से है। जिन लोगों की कुंडली में केतु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, वो नकारात्मकता की और आकर्षित होते हैं। व्यक्ति का मन गलत चीजों की तरफ भटकता है और वो तंत्र-मंत्र का सहारा लेने लगता है। हालांकि कुंडली में जब केतु ग्रह की जगह बदलती है तो उसके कारण भी जीवन में बदलाव आते हैं।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 18 मई 2025 से लेकर 5 दिसंबर 2026 तक केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे, जिस दौरान मेष राशिवालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 18 मई 2025 को केतु का गोचर मेष राशिवालों के 5वें भाव में हुआ है, जो उनके लिए शुभ नहीं है। बता दें कि 5वें भाव का संबंध प्यार, संतान और शिक्षा से होता है।

विज्ञापन

केतु गोचर के दौरान मेष राशिवालों के मन में भय और चिंता बनी रहेगी। तंत्र-मंत्र की और आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी को पैसे उधार दिए हैं तो उन्हें मिलने में परेशानी होगी। इसके अलावा पैसों की कमी भी रहेगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में मेष राशिवालों को किन-किन मामलों में सावधान रहना होगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ