July Month Festival List 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ का महीना बेहद शुभ होता है। इस दौरान कई सारे व्रत और त्योहार आते हैं, जिनमें देवी-देवताओं की आराधना करने से व्यक्ति की सभी इच्चा पूरी होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ माह का आरंभ 23 जून 2024 से हो गया है, जिसका समापन अगले माह 21 जुलाई 2024 को होगा। आषाढ़ मास मे विशेषतौर पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ के महीने को साल का चौथा महीना माना जाता है। इसके अलावा इस मास को मानसून के शुरू होने के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है। आइए जानते हैं आषाढ़ माह यानी जुलाई महीने में आने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट।
| दिनांक | व्रत-त्योहार |
| 02 जुलाई 2024 | योगिनी एकादशी व्रत |
| 03 जुलाई 2024 | प्रदोष व्रत |
| 04 जुलाई 2024 | मासिक शिवरात्रि व्रत |
| 05 जुलाई 2024 | आषाढ़ अमावस्या व्रत और आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ |
| 07 जुलाई 2024 | जगन्नाथ रथ यात्रा |
| 09 जुलाई 2024 | विनायक चतुर्थी व्रत |
| 11 जुलाई 2024 | स्कंद षष्ठी व्रत |
| 14 जुलाई 2024 | कर्क संक्रांति और मासिक दुर्गाष्टमी |
| 17 जुलाई 2024 | गौरी व्रत और देवशयनी एकादशी |
| 18 जुलाई 2024 | प्रदोष व्रत |
| 21 जुलाई 2024 | आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और गुरु पूर्णिमा |
आषाढ़ माह में इन उपायों को करना होता है शुभ
- आषाढ़ माह के दौरान नियमित रूप से भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इससे आप पर सदा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी।
- प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे जीवन में तरक्की मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- अपनी आमदनी के अनुसार, जरूरतमंद लोगों को धन, अनाज और कपड़ों का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा।
- किसी पवित्र नदी में स्नान और तर्पण करना शुभ माना जाता है। इससे पूर्वजों और बड़े बुजुर्गों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- अषाढ़ माह के दौरान घर में हवन कराना चाहिए। इससे घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी चली जाएगी।
आषाढ़ माह में कौन-कौन से कार्य वर्जित होते हैं?
- आषाढ़ माह के दौरान शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। इससे भविष्य में आपको अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- आषाढ़ महीने में बासी खाने का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
- शराब, मांस-मदिरा और प्याज आदि तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पूजा का फल नहीं मिलता है।
ये भी पढ़ें- 25 जून को शिववास योग का बना महासंयोग, जानें गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
8 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
11 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
14 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
21 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines