Jijabai Mata Mandir: देशभर में अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। प्रत्येक मंदिर का अपना इतिहास और खास मान्यता होती है। आमतौर पर मंदिरों में देवी-देवताओं को प्रसाद के रूप में मिठाई, फल और फूल का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा भगवान को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंदिरों में जूते-चप्पल को ले जाने की मनाही होती है। लेकिन देश में एक ऐसा मंदिर भी मौजूद है, जहां पर प्रसाद के रूप में देवी को जूते-चप्पल चढ़ाए जाते हैं। मंदिर के अंदर जूते-चप्पल ले जाने की मनाही नहीं होती है। चलिए जानते हैं ये अनोखा मंदिर कहां स्थित है, जहां देवी को जूते-चप्पल चढ़ाएं जाते हैं।
भोपाल में स्थित है ये अनोखा मंदिर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में माता सिद्धिदात्री को समर्पित एक प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसे जीजाबाई माता मंदिर नाम से जाना जाता है। जीजाबाई माता मंदिर भोपाल के बंजारी क्षेत्र में कोलार की पहाड़ियों पर मौजूद है। स्थानीय लोगों के बीच इस मंदिर को पहाड़ी वाली माता मंदिर, सिद्धिदात्री पहाड़ वाला मंदिर और जीजी बाई मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
जीजाबाई माता मंदिर पहाड़ियों पर स्थित है। इसलिए मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 125 सीढ़ी चढ़नी पड़ती है। कहा जाता है कि आज से करीब 25 साल पहले इस मंदिर की स्थापना हुई थी।
ये भी पढ़ें- Vastu Shastra: मेन गेट पर भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें, पैसों की तंगी और झगड़ों से रहेंगे परेशान!
बाल रूप में विराजमान हैं देवी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जीजाबाई माता मंदिर में देवी सिद्धिदात्री बाल रूप में विराजमान हैं। इसी वजह से यहां पर उन सभी चीजों को अर्पित किया जाता है, जिसकी जरूरत एक बेटी को होती है। यहां पर जूते-चप्पल चढ़ाने के साथ-साथ देवी सिद्धिदात्री को चश्मा, छाता, कपड़े, इत्र, कंघा, घड़ी और श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। नवरात्रि और खास व्रत-त्योहार में तो इस मंदिर में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है।
बेटी की तरह की जाती है देखभाल
जीजाबाई माता मंदिर में मां की देखभाल एक बेटी की तरह की जाती है। माता रानी खुश रहें, इसके लिए दिन में दो से तीन बार देवी के कपड़े बदले जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 साल में अब तक कम से कम 15 लाख कपड़े देवी के बदले जा चुके हैं। रोजाना माता रानी को नई पोशाक पहनाई जाती है। साथ ही समय-समय पर उनका श्रृंगार किया जाता है।
जूते-चप्पल चढ़ाने से होती हैं मनोकामनाएं पूरी!
कहा जाता है जो व्यक्ति सच्चे मन से यहां पर आकर माता को जूते-चप्पल और श्रृंगार का सामान अर्पित करता है, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।
ये भी पढ़ें- अक्टूबर से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र के मंगल के घर में गोचर करते ही होगी पैसों की बौछार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
17 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
18 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
22 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines