Broom Vastu Tips: झाड़ू केवल साफ-सफाई का एक उपकरण ही नहीं है, बल्कि इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है. मान्यता है कि झाड़ू के सही इस्तेमाल व नियमों को अपनाने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा से धन, धान्य, सुख, समृद्धि और वैभव आदि का वास होता है. हालांकि, अधिकतर लोगों को झाड़ू लगाने के सही समय व दिशा के बारे में नहीं पता होता है, जिसके कारण उनके घर में दुख व दरिद्रता का वास रहता ही है. चलिए अब जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियमों के बारे में.
झाड़ू किस समय लगानी चाहिए?
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में ही झाड़ू लगानी चाहिए. इससे रातभर की धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी और घर में ताजी हवा का संचार होगा, जिससे दिनभर माहौल सकारात्मक रहेगा.
झाड़ू किस समय नहीं लगानी चाहिए?
सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में अशांति का माहौल रहता है. साथ ही घर वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें- Signs From Crows: कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है? पितृ नाराज हैं या खुश, यहां जानें संकेत
कहां से झाड़ू लगाना शुरू करें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर सबसे पहले झाड़ू लगानी चाहिए. इसके बाद आप दरवाजे के पास मौजूद बेडरूम, रसोई व लिविंग रूम में झाड़ू लगा सकते हैं. मान्यता है कि घर का दरवाजा सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है. यदि आप मुख्य दरवाजे से घर के अंदर की तरफ झाड़ू लगाते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
झाड़ू से जुड़े अन्य वास्तु नियम
- झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए.
- झाड़ू को खुले में या घर के मुख्य दरवाजे के पास नहीं रखना चाहिए.
- घर के मुखिया को झाड़ू लगाने से बचना चाहिए.
- घर के किसी सदस्य के बाहर जाने के बाद झाड़ू लगाने से बचें.
- घर की दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में ही केवल झाड़ू रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
9 mins agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
18 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines