---विज्ञापन---

मरने के बाद पाना चाहते हैं मोक्ष? तो करें जया किशोरी के बताए ये 3 उपाय

Jaya Kishori: माना जाता है कि जिन लोगों को मरने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है, उन्हें माया रूपी इस संसार से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा वह धरती पर होने वाले जन्म चक्र की प्रक्रिया से भी मुक्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं उन तीन उपायों के बारे में जिसकी मदद से आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

Jaya Kishori: धरती पर जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु होनी भी निश्चित है। मृत्यु एक कड़वा सच है, जिसका सामना हर किसी को कभी न कभी करना ही है। माना जाता है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कर्म करता है। दूसरों की मदद करता है। उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज हम आपको जया किशोरी द्वारा बताए गए उन 3 उपायों के बारे में बताएंगे, जो अगर आप अपने अंतिम समय में करते हैं, तो इससे आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

जया किशोरी एक मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ कथावाचक भी हैं। वह कथा के दौरान हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताती हैं। आज हम आपको जय किशोरी द्वारा बताए गए उन तीन उपायों के बारे में बताएंगे, जो जीते जी हर व्यक्ति को अपनाने चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बुरी नजर लगने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें जया किशोरी से

---विज्ञापन---

मोह

जया किशोरी के अनुसार, अंतिम समय में मोक्ष की प्राप्ति के लिए हर एक व्यक्ति को संसार संबंधी चीजों की लालसा (मोह) नहीं रखनी चाहिए। उसे किसी भी चीच के प्रति लालच की भावना नहीं रखनी चाहिए।

जाप

जया किशोरी का कहना है कि जो व्यक्ति अपने अंतिम समय में ॐ का जाप करता है। उसे मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। दरअसल, ॐ को मोक्षदायक भी माना जाता है। इसलिए इसका जाप करना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

स्नान

जया किशोरी बताती हैं कि जिन लोगों को मरने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है, उन्हें उनके पापों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसलिए अगर संभव हो तो व्यक्ति को अपने आखिरी समय में पवित्र 68 नदी में स्नान जरूर करना चाहिए।

दरअसल, कुछ लोगों को इस बात का अनुभव पहले ही हो जाता है कि अब उनकी मौत करीब है, तो ऐसे में वह ये उपाय अपना सकते हैं। इसके अलावा अगर संभव हो तो उम्रदराज लोग भी ये उपाय अपना सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ग्रह खराब हों तो क्या पड़ता प्रभाव, Jaya Kishori से जानें कैसे करें बचाव?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Apr 06, 2024 03:41 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola