---विज्ञापन---

Religion angle-right

January Vrat Tyohar 2025: मकर संक्रांति, प्रदोष व्रत और शाही स्नान कब? जानें जनवरी के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

January Festivals: साल 2025 का पहला माह जनवरी धार्मिक दृष्टि के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान महाकुंभ का आरंभ होने के साथ कई व्रत-त्योहार भी पड़ रहे हैं। चलिए अब जानते हैं जनवरी के व्रत-त्योहार और महाकुंभ के शाही स्नान की तिथियों के बारे में। 

---विज्ञापन---

January Vrat Tyohar 2025: 1 जनवरी 2025 से नए वर्ष का आरंभ हो रहा है, जो ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। नए साल का पहला माह जनवरी भी व्रत-त्योहार के लिहाज से महत्वपूर्ण है, जिस दौरान कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने में पौष माह और माघ महीने का संयोग बन रहा है, जिससे इसका महत्व अपने आप में और बढ़ गया है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, जनवरी माह में मकर संक्रांति, लोहड़ी, सकट चौथ, शनि प्रदोष व्रत और मौनी अमावस्या आदि व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा इस माह में महाकुंभ का भी आरंभ हो रहा है, जिससे सनातन धर्म के लोगों की खास आस्था जुड़ी है। चलिए विस्तार से जानते हैं साल 2025 जनवरी माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट के बारे में।

---विज्ञापन---

जनवरी 2025 के व्रत-त्योहार

  • पौष विनायक चतुर्थी और पंचक शुरू- 3 जनवरी
  • स्कंद षष्ठी- 5 जनवरी
  • गोविंद सिंह जयंती- 6 जनवरी
  • पौष पुत्रदा एकादशी- 10 जनवरी
  • शनि प्रदोष व्रत- 11 जनवरी
  • स्वामी विवेकानंद जयंती- 12 जनवरी
  • लोहड़ी, पौष पूर्णिमा और महाकुंभ का आरंभ- 13 जनवरी
  • पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति और माघ माह का आरंभ- 14 जनवरी
  • बिहू- 15 जनवरी
  • सकट चौथ- 17 जनवरी
  • पौष पुत्रदा एकादशी- 21 जनवरी
  • षटतिला एकादशी- 25 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
  • मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत- 27 जनवरी
  • मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या- 29 जनवरी
  • माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ- 30 जनवरी

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: ध्रुव योग से 3 राशियों के रिश्ते में आएगी मजबूती, कपल के बीच बढ़ेगा प्यार!

महाकुंभ में कब-कब है शाही स्नान?

साल 2025 में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक महाकुंभ चलेगा। 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का प्रथम स्नान है। वहीं अंतिम स्नान 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन है। इस बार महाकुंभ में कुल 6 शाही स्नान होंगे, जिसमें 3 मुख्य शाही स्नान और 3 अर्द्ध-शाही स्नान हैं। जो इस प्रकार हैं-

---विज्ञापन---
  • 13 जनवरी- पौष पूर्णिमा
  • 14 जनवरी- मकर संक्रांति
  • 29 जनवरी- मौनी अमावस्या
  • 3 फरवरी- बसंत पंचमी
  • 12 फरवरी- माघी पूर्णिमा
  • 26 फरवरी- महाशिवरात्रि

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: धनु राशि में चंद्र ने किया गोचर, ये 3 राशियां होंगी मालामाल, पूरे होंगे अधूरे काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 30, 2024 10:14 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola