जन्माष्टमी की रात करें बांसुरी के 3 उपाय, सुख-समृद्धि में वृद्धि समेत पूरी होंगी मनोकामनाएं

Janmashtami 2024 ke Upay: सोमवार 26 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन ‘जन्माष्टमी’ को पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं, इस त्योहार की रात में किए जाने वाले कुछ खास उपाय, जिनसे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, ग्रह दोष कटते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

janmashtami-2024-upay-2

Janmashtami 2024 ke Upay: भगवान कृष्ण की दो पहचान सबसे प्रसिद्ध है, उनके सिर पर सजा मोर पंख और उनकी बांसुरी। सनातन धर्म में बांसुरी को ईश्वरीय प्रेम का प्रतीक माना गया है। कहते हैं, भगवान श्रीकृष्ण अपनी बांसुरी के माध्यम से केवल गोपियों के हृदयों को नहीं समस्त गोकुल-वृंदावन के जीवों का मन मोह लेते थे, प्रकृति भी झूम उठती थी।

विज्ञापन

आध्यात्मिक रूप से उनकी बांसुरी की धुन को ईश्वर और जीवों को जोड़ने वाला माध्यम कहा गया है। आइए जानते हैं, बांसुरी से जुड़े कुछ अचूक उपाय जो जन्माष्टमी की रात में किए जाते हैं। ये शक्तिशाली उपाय रोग, शोक और कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाले माने गए हैं।

विज्ञापन

भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें

बांसुरी भगवान कृष्ण यानी ठाकुरजी की एक सबसे प्रिय वस्तु है, जिसे अर्पित करने से वे बहुत प्रसन्न होते हैं। कहते हैं, बांसुरी चढ़ाने के बाद वे जिस व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं, उसके सभी दुख हर लेते हैं। उसे स्थायी रूप से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन

बांसुरी से धन प्राप्ति के उपाय

यदि आप अपने जीवन में अपार धन कमाना चाह रहे हैं, तो जन्माष्टमी की रात आप भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी को लाल कपड़े में लपेटकर अर्पित करें। इसे चढ़ाने के बाद आप उसी लाल कपड़े में थोड़े पीले चावल के साथ बांध कर तिजोरी या घर में धन रखने के स्थान पर रख दें। इस उपाय से ठाकुरजी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। शीघ्र ही आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे, सुख-समृद्धि बढ़ने लगेगी।

विज्ञापन

रोग-शोक, तंत्र-मंत्र बाधा से मुक्ति के उपाय

यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं, जीवन में तनाव बहुत ज्यादा है, तो यह किसी का किया हुआ तंत्र-मंत्र भी आप पर हावी हो सकता है। साथ ही शनि, राहु जैसे ग्रह आपके अनुकूल नहीं हो सकते हैं। जीवन की इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए आप जन्माष्टमी की रात किसी भी सुनसान जगह पर बांसुरी में शहद भर दबा दें। इस उपाय के लिए आपको बांस वाली बांसुरी का उपयोग करना चाहिए। बांसुरी के इस शक्तिशाली उपाय से आपको जल्द ही लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ