---विज्ञापन---

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग बनते हैं बड़े अफसर, बखूबी निभाते हैं रिलेशनशिप

Numerology: यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की चर्चा की गई है, उनके बारे अंक ज्योतिष कहता है कि उन लोगों में जन्मजात नेतृत्व क्षमता होती है। ये लोग दूसरों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन देने में माहिर होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक की तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों में ये खास गुण और विशेषताएं होती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के बारे में कहा जाता है कि यहां संख्याएं बात करती हैं। एक आम आदमी को अपने बारे जितना पता नहीं होता है, उससे अधिक एक अंक ज्योतिष एक्सपर्ट को उसके बारे में पता होता है। यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की चर्चा की गई है, अंक ज्योतिष में उनका मूलांक 1 माना गया। आइए जानते हैं, किन तारीख में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलांक के व्यक्तियों में क्या खास गुण और विशेषताएं होती है?

मूलांक 1 के स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है। उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जो जीवन शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। इनमें अपार ऊर्जा होती है जो इन्हें लगातार सक्रिय रखती है। यही कारण है कि अंक ज्योतिष में मूलांक 1 को एक विशेष स्थान प्राप्त है।

---विज्ञापन---

होते हैं ईमानदार और दृढ़ निश्चयी

इस मूलांक के व्यक्ति बहुत ईमानदार होते हैं। ये दृढ़ निश्चयी होती हैं। इनमें लोगों में नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। वे दूसरों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने में माहिर होते हैं। यही कारण है कि वे अक्सर संगठनों में उच्च पदों पर पहुंच जाते हैं।

मिलता है काफी मान-सम्मान

वैसे मूलांक 1 के व्यक्ति काफी स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। लोग अपने आप पर बहुत विश्वास करते हैं और अपनी क्षमताओं पर गर्व करते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी बेहतर होती है। इन्हें अपनी लाइफ में काफी मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

बनते हैं बड़े अफसर

मूलांक 1 वालों का करियर भी बेहतर होता है। हायर एजुकेशन में सक्सेस मिलती है। इस मूलांक के व्यक्ति अक्सर बड़े अफसर बनते हैं। ये लोग अपनी इच्छाशक्ति से पहाड़ भी हिला सकते हैं। यही कारण है कि वे अपने करियर में ऊंचाइयों को छू लेते हैं। यही कारण है कि इस मूलांक वाले व्यक्ति अक्सर उच्च पदों पर पहुंचते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

लक्ष्य हासिल करने में रखते हैं विश्वास

मूलांक 1 के व्यक्ति काफी होशियार होते हैं। साथ ही ये काफी मेहनती होती हैं। ये अपना लक्ष्य हासिल करने में विश्वास रखते हैं और अपने लक्ष्यों को लेकर बेहद गंभीर होते हैं और उन्हें पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इनमें भरपूर आत्मविश्वास होता है जो इन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी डटकर खड़े रहने की ताकत देता है।

---विज्ञापन---

बखूबी निभाते हैं रिलेशनशिप

मूलांक 1 के व्यक्ति रिलेशनशिप के मामले में भी काफी अच्छे होते हैं। ये रिलेशनशिप को निभाना भी बखूबी जानते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले व्यक्ति नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से भरपूर होते हैं। ये गुण ही उन्हें रिश्तों में एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें: Janmashtami Katha: भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें लड्डू गोपाल की जन्म कथा

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 25, 2024 07:49 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola