जन्माष्टमी पर बना द्वापर युग जैसा दुर्लभ योग, सौभाग्य-समृद्धि के लिए करें ये 5 उपाय

Janmashtami 2024 Upay: साल 2024 की जन्माष्टमी के बारे में कहा जा रहा है कि इस बार वही योग बन रहे हैं, जो 5251 साल पहले द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय बने थे। इससे इस शुभ योग में पूजा और व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। आइए जानते है, इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय…

Janmashtami (1)

Janmashtami 2024 Upay: 26 अगस्त, 2024 को धूमधाम से श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी त्योहार के रूप मनाया जाएगा। कुछ धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में भगवान कृष्ण का जन्म आज से 5251 साल पहले हुआ था। ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार, इस साल की जन्माष्टमी के मौके पर बिल्कुल वही योग बन रहे हैं, जो 5251 साल पहले श्री कृष्ण के जन्म के समय द्वापर युग में बने थे। द्वापर युग में भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म सोमवार के दिन जयंती नामक शुभ योग हुआ था।

विज्ञापन

5251 साल बने थे ये योग

बता दें कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, उस दिन सोमवार का रोहिणी नक्षत्र के साथ योग बना था। चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे थे। रोहिणी नक्षत्र, अष्टमी तिथि, स्वार्थ सिद्धि योग, वृषभस्थ चंद्र के संयोग से जयंती योग बना था। यही योग 5251 साल बाद श्रीकृष्ण के जन्मदिन 2024 के मौके पर बन रहा है। इससे इस योग में पूजा और व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं कि इस शुभ मौके पर कौन-सा उपाय करने पर भगवान श्रीकृष्ण शीघ्र प्रसन्न होकर मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे?

विज्ञापन

जन्माष्टमी पर किए जाने वाले खास उपाय

पंजीरी के उपाय: जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को अपने हाथ से बनाई हुई पंजीरी का भोग लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में बांटे। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

श्रीखंड भोग के उपाय: इस पावन त्योहार के दिन भगवान लड्डू गोपाल को श्रीखंड का भोग लगाएं। यह भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है। भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटें। कहते हैं, इससे घर में समृद्धि आती है और पारिवारिक जीवन सुखमय होता है।

बांसुरी के खास उपाय: मान्यता है जन्माष्टमी के रोज भगवान श्रीकृष्ण को उनकी पूजा में बांसुरी अर्पित करने से सभी ग्रह दोष कट जाते हैं और घर में खुशियां बढ़ती हैं।

विज्ञापन

मोर पंख के विशेष उपाय: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के सिर को मोरपंख से तो सजाएं ही, लेकिन इस दिन आप मोर पंखों से एक पंखा बनाएं और भगवान जी को शीतलता देने के लिए उनको उस पंखे से हवा करें। इस खास उपाय से भगवान कृष्ण प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं जरुर पूरी करेंगे।

मंत्र जाप के उपाय: जन्माष्टमी के दिन सुबह और शाम दोनों समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र भगवान कृष्ण को प्रसन्न करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ