Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन को लोग भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस पावन दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करना शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी के पूरे दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे अपना व्रत खोलते हैं। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा रात 12 बजे की जाती है।
हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। हालांकि रात 12 बजे एक खास परंपरा भी की जाती है, जिसके बिना श्रीकृष्ण की पूजा को अधूरा माना जाता है। चलिए जानते हैं इसी खास रिवाज के बारे में, जिसका समापन रात 12 बजे खीरा काटकर किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी बना सकता है पाप का भागी, प्रेमानंद महाराज से जानें नियम
जन्माष्टमी पर खीरा क्यों काटते हैं?
जिस प्रकार बच्चे का जन्म उसकी मां की कोख से होता है और जन्म के बाद मां के गर्भाशय से बच्चे से जुड़ी गर्भनाल को काट के अलग कर दिया जाता है। ठीक उसी तरह जन्माष्टमी के दिन रात में खीरे से लड्डू गोपाल का जन्म होता है।
जन्माष्टमी के दिन सुबह-सुबह डंठल वाले खीरे में लड्डू गोपाल को रख दिया जाता है। रात में जैसे ही 12 बजते हैं, उसी समय खीरे को सिक्के की मदद से काटकर उसके अंदर से लड्डू गोपाल को निकाला जाता है। खीरे से लड्डू गोपाल के जन्म होने की इस प्रक्रिया को देश के कई राज्यों में नाल छेदन नाम से भी जाना जाता है।
प्रसाद के रूप में बांटा जाता है खीरा
नाल छेदन के बाद कृष्ण जी की आरती की जाती है। लोगों के बीच प्रसाद बांटा जाता है और उस खीरे को कृष्ण जी को अर्पित किया जाता है। कुछ देर बाद उस खीरे को प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच बांट दिया जाता है।
जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ रविवार 25 अगस्त को शाम 6:09 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन सोमवार को शाम 4:49 पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। इस खास दिन रात 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक भगवान कृष्ण की पूजा करने का शुभ मुहूर्त है।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: श्री कृष्ण को राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें, सफलता चूमेगी कदम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
सुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
23 mins agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 hr agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
5 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
22 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines