Gas Cylinder Vastu Tips: आज के समय में आपको हर एक घर में गैस सिलेंडर मिल जाएगा, जिसके आसपास कुछ लोग कचरा भर देते हैं या अन्य कोई सामान रख देते हैं. हालांकि, वास्तु शास्त्र के नजरिए से ये ठीक नहीं है. वास्तु शास्त्र में गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अनदेखा करना शुभ नहीं होता है. इससे घर के केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि सभी सदस्यों को ग्रह दोष लग सकता है. साथ ही दरिद्रता, खराब सेहत और गृह क्लेश आदि अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
आज हम आपको वास्तु शास्त्र की मदद से उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें गैस सिलेंडर के आसपास रखना अशुभ होता है.
प्लास्टिक का सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गैस सिलेंडर के आसपास प्लास्टिक का कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए. सिलेंडर जहां मंगल ग्रह का प्रतीक है, वहीं राहु ग्रह प्लास्टिक का प्रतिनिधित्व करता है. यदि मंगल ग्रह और राहु ग्रह का मिलन होता है तो घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं. साथ ही मानसिक तनाव रहता है और आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होने लगती है.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
झाड़ू
झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. यदि आप गैस सिलेंडर के आसपास झाड़ू रखते हैं तो इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं. साथ ही दरिद्रता, बीमारियां और क्लेश आदि कभी खत्म नहीं होगा.
पुराने कपड़े
राहु और शनि ग्रह का संबंध पुराने कपड़ों से है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप गैस सिलेंडर के आसपास पुराने कपड़े रखते हैं तो इससे आपको राहु ग्रह और शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही घरवालों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसके कारण आएदिन लड़ाई-झगड़े होंगे. साथ ही घर में बीमारियों का आगमन होने लगेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
28 mins agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 hr agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
3 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
18 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
19 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
19 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
23 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
1 day agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines