Home Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का वास्तु घर में रहने वाले हर सदस्य को प्रभावित करता है। इस शास्त्र में कुछ ऐसे स्थानों के बारे में जिक्र मिलता है, जहां व्यक्ति को घर का निर्माण नहीं कराना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बंद गली का आखिरी घर लेना वास्तु के हिसाब से कितना सही है? बंद गली का आखिरी घर खुशियों का द्वार है या परेशानियों का रास्ता?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप किसी तिराहे या चौराहे पर बने घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे स्थानों पर एक प्रकार की रहस्य ऊर्जा जो प्रायः नकारात्मक ऊर्जा होती है, अधिक रहती है।
नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसे घरों में नकारात्मक ऊर्जा आसानी से जमा हो सकती है क्योंकि उसके बाहर निकलने का रास्ता सीमित होता है। ऐसे घरों में रहने वाले लोग हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। यही कारण है कि अंतिम स्थान पर जहां सड़क या रास्ता समाप्त होता है, या गली के अंतिम छोर पर भी मकान नहीं बनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: हाथ के पंजे पर ‘बाल उगना या गुच्छे बनना’ शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
अंतिम छोर पर वास्तु दोष
ऐसे स्थानों पर भी वास्तु दोष होता है। बंद गली में ऊर्जा का प्राकृतिक प्रवाह बाधित होता है, जिससे घर में ऊर्जा का ठहराव हो सकता है। यह ठहराव जीवन में प्रगति में बाधा या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। मान्यता है कि इन पर सकारात्मक ऊर्जा बाधित हो जाती है और तरक्की की राह में भी बाधा आती है।
अवसाद और अकेलापन
ऊर्जा के ठहराव के कारण घर के निवासियों में अवसाद, अकेलापन या बेचैनी की भावना बढ़ सकती है। पारिवारिक कलह और आपसी क्लेश का वातावरण बना रह सकता है।
आर्थिक समस्याएं
वास्तु एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ मामलों में, यह आर्थिक स्थिरता को भी प्रभावित कर सकता है। इसी तरह तिराहे पर बने घरों पर भी वास्तु दोष रहता है।
बंद गली के मकान के लिए वास्तु उपाय
- मुख्य द्वार की दिशा: यदि संभव हो, तो घर का मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में रखें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ावा मिल सके।
- घर के सामने हरियाली: मुख्य द्वार के पास तुलसी, मनी प्लांट या बांस के पौधे लगाएं, जो वातावरण को ताजगी देकर ऊर्जा प्रवाह को सक्रिय बनाएगी।
- विंड चाइम्स और फव्वारे का उपयोग: मुख्य द्वार और बालकनी में धातु की विंड चाइम्स लगाने और उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा फव्वारारखने से ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रहता है।
- सकारात्मक रंगों का प्रयोग: घर की दीवारों पर हल्के, शांत और सकारात्मक रंग जैसे हल्का पीला, आसमानी नीला या हरा रंग लगाएं। ये रंग मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखते हैं।
- मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह: दरवाजे पर स्वस्तिक, ॐ या शुभ-लाभ जैसे चिन्ह बनाएं या तोरण और आम के पत्तों की बंदनवार लगाएं। ये चिन्ह नकारात्मक ऊर्जा को रोकने में सहायक माने जाते हैं।
- घर में नियमित पूजा: सुबह और शाम घंटी बजाना, धूप-दीप जलाना, और मंत्र जाप करना ऊर्जा को शुद्ध करता है। इससे नकारात्मकता कम होती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
- नमक वाले पानी से पोंछा: सप्ताह में एक या दो बार घर में नमक मिले पानी से पोछा लगाएं। यह नेगेटिव एनर्जी को सोखने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है।
ये भी पढ़ें: मंगल दोष के लक्षण क्या हैं, क्यों माना जाता है खतरनाक? जानें ज्योतिष कारण और ग्रह शांति के अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
खाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
12 mins agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
20 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
22 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines