हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंदिरा एकादशी की रात करें ये 3 उपाय, घर में होगा ऋद्धि-सिद्धि का वास, पितरों की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

Indira Ekadashi ke Upay: सितंबर महीने की अंतिम एकादशी, इंदिरा एकादशी, पितृपक्ष में पड़ने के कारण विशेष महत्व रखती है। इस दिन विष्णु पूजा और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। इस एकादशी पर कुछ विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

Indira Ekadashi ke Upay: सितंबर महीने की अंतिम एकादशी यानी इंदिरा एकादशी पितृपक्ष के दिनों में पड़ने के कारण बेहद खास महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता भी है कि इस एकादशी को विष्णु पूजा करने से पितृों को तृप्ति और मोक्ष मिलता है। पद्म पुराण के अनुसार, इंदिरा एकादशी पर विधिपूर्वक व्रत कर इसके पुण्य को पूर्वज के नाम पर दान कर देने पर उन्हें मोक्ष मिल जाता है। वहीं, इंदिरा एकादशी पर तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है।

साथ ही, चातुर्मास में पड़ने के कारण भी इंदिरा एकादशी खास बन जाता है। इस दिन लोग भगवान सत्यनारायण की पूजा कर उनकी कथा सुनते हैं। वहीं, मान्यता है कि इस एकादशी की रात कुछ विशेष उपाय करने भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इन खास उपायों से घर में ऋद्धि-सिद्धि का वास होता है और पितरों की कृपा से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास उपाय?

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग, जानें किस दिन किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से प्रसन्न होंगी देवी

विज्ञापन

इंदिरा एकादशी की रात करें ये 3 उपाय

लौंग से धन के उपाय

इंदिरा एकादशी की रात में 7 लौंग लें। उसे किसी लाल कपड़े में बांध लें। फिर उस पोटली को घर के पूजा-मंदिर में रख दें। फिर घी का दीपक जलाएं और धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के खजांची भगवान कुबेर का ध्यान करें। इसके बाद इसके बाद 7 में से 2 लौंग को जलते हुए दीपक में डाल दें। इसके बाद बचे हुए 5 लौंग को लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी तिजोरी में रख लें। ध्यान रहे कि इस उपाय को इंदिरा एकादशी की रात में करना है। मान्यता है कि इंदिरा एकादशी की रात लौंग के इस उपाय को करने के दर में धन की आमद तेज हो जाती है और बड़े से बड़ा कर्ज दूर हो जाता है।

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

विज्ञापन

सुख और समृद्ध के लिए तुलसी के उपाय

इंदिरा एकादशी की शाम में अंधेरा होने के बाद तुलसी जी के आगे घी के 5 दीये जलाएं और उनकी पूजा करें। इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए, उनके तने में लाल चुनरी बांधें। इससे आपके जीवन में दो लाभ हो सकते हैं। पहला, दांपत्य जीवन मधुर और मजबूत रहेगा और दूसरा, घर के खुशियों और समृद्धि में तेजी से बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस उपाय से अविवाहितों का विवाह शीघ्र होने के योग बनते हैं। दरअसल हिन्दू धर्म की मान्यता है तुलसी की पूजा और विष्णु भगवान का ध्यान करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ता है। इससे पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है बिगड़े काम बनने लगते हैं।

स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए दीये के उपाय

इंदिरा एकादशी की रात में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के सामने 11 दीये जलाएं। यदि ये दीये तिल के तेल में जलाएं जाएं तो और भी फलदायी माना गया है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पीले भोजन का भोग लगाएं, जैसे बादाम-केसर हलवा, पीले रसगुल्ले, गुड़ की मीठी भात आदि। भोग लगाने के बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ और ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः’ का जाप करें। इस उपाय से स्वास्थ्य उत्तम रहता है, समृद्धि बढ़ती है और पितर-पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola