---विज्ञापन---

Religion angle-right

Navratri 2024: नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग, जानें किस दिन किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से प्रसन्न होंगी देवी

Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिनों में नौ अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि प्रत्येक रंग देवी के एक विशिष्ट रूप से जुड़ा है और भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। आइए जानते हैं, नवरात्रि के किस दिन किस रंग के वस्त्र धारणकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होंगी?

---विज्ञापन---

Navratri 2024: आपने देखा होगा कि बहुत से लोग अपने घर के दरवाजे पर या घर मंदिर में या फिर कार और दूसरी गाड़ियों पर 9 रंग के कागज और कपड़े से बने पताके टांगते हैं। ये केवल सुंदरता और आकर्षण बढ़ाने या फैशन के लिए नहीं होता है। हिन्दू धर्म में इसका गहरा धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि त्योहार में देवी दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान भी 9 दिनों में 9 रंगों के वस्त्र धारण कर देवी मां की पूजा का विशेष अर्थ है। आइए जानते हैं, नवरात्रि के किस दिन किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होंगी और इसका क्या महत्व है?

नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग

नवरात्रि के दौरान रंगों का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह भक्तों को देवी के विभिन्न रूपों के साथ जोड़ता है। प्रत्येक रंग देवी के एक विशेष गुण को दर्शाता है और भक्तों को उस गुण को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। बता दें, प्रत्येक रंग का अपना एक अलग अर्थ और महत्व होता है। माना जाता है कि इन रंगों को धारण करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नवरात्रि के 9 दिनों में 9 रंगों से देवी मां के 9 स्वरूपों की पूजा का शास्त्रीय विधान इस प्रकार है:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

पहला दिन: 3 अक्टूबर, 2024

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। 3 अक्टूबर को गुरुवार का दिन होने के कारण पीले रंग के वस्त्र धारणकर देवी मां की पूजा से लाभ होगा। पीला रंग आशा और प्रसन्नता का प्रतीक है।

---विज्ञापन---

दूसरा दिन: 4 अक्टूबर, 2024

4 अक्टूबर को देवी मां के दूसरे दिव्य रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हरे रंग के वस्त्र पहन करें। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और विकास, उर्वरता, शान्ति और स्थिरता की भावना उत्पन्न करता है। मान्यता है कि शुक्रवार को हरे रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा जीवन में एक नई शुभ शुरुआत कर सकता है।

तीसरा दिन: 5 अक्टूबर, 2024

नवरात्रि के तीसरे दिन यानी शनिवार 5 अक्टूबर को माता रानी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना स्लेटी रंग के कपड़े पहन कर करने से व्यक्ति न केवल व्यावहारिक बनता है बल्कि उसका स्वभाव भी सहज और सरल हो जाता है।

---विज्ञापन---

चौथा दिन: 6 अक्टूबर, 2024

रविवार 6 अक्टूबर को देवी दुर्गा के चौथे दिव्य रूप मां कुष्माण्डा की पूजा नारंगी रंग के वस्त्र धारण कर करें। इससे जीवन में स्फूर्ति और उल्लास बढ़ता है। साथ ही आत्मविश्वास और मनोबल में दृढ़ता आती है।

पांचवां दिन: 7 अक्टूबर, 2024

सोमवार 7 अक्टूबर को देवी मां की कृपा पाने के लिए उनके पंचम दिव्य रूप स्कंदमाता की आराधना सफेद वस्त्र धारणकर करें। यह रंग मन को शांत रखता है।

---विज्ञापन---

विडीयो: नवदुर्गा की पूजा से प्राप्त होनेवाले लाभ व सिद्धियां

---विज्ञापन---

छठा दिन: 8 अक्टूबर, 2024

मंगलवार 8 अक्टूबर को देवी मां के छठे दिव्य रूप मां कात्यायिनी की पूजा लाल रंग के वस्त्र पहन करें और माता को भी लाल चुनरी अर्पित करें। इससे जीवन में नई शक्ति और साहस का संचार होता है।

सातवां दिन: 9 अक्टूबर, 2024

नवरात्रि के तीसरे दिन यानी बुधवार 8 अक्टूबर को माता रानी के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना गहरे नीले के कपड़े पहन कर करने से व्यक्ति को अतुलनीय आनन्द की अनुभूति होती है। इससे जीवन समृद्धि के साथ शांति भी मिलती है।

---विज्ञापन---

आठवां दिन: 10 अक्टूबर, 2024

बृहस्पतिवार 10 अक्टूबर को गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कर देवी मां के आठवें दिव्य रूप मां महागौरी की पूजा करने से व्यक्तित्व में आकर्षण पैदा होता है। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

नौवां दिन: 11 अक्टूबर, 2024

नवरात्रि के नवें और अंतिम दिन देवी दुर्गा एक दिव्य रूप मां सिद्धिदात्री की आराधना बैंगनी रंग से करने पर देवी मां की कृपया से जीवन में भव्यता और राजसी ठाट-बाट में बढ़ोतरी होती है।

---विज्ञापन---

बता दें, रंगों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी होता है। विभिन्न रंग हमारे मन पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। उदाहरण के लिए, लाल रंग उत्साह और ऊर्जा बढ़ाता है, जबकि नीला रंग शांत और शांत महसूस कराता है। नवरात्रि के दौरान रंगों को धारण करने से भक्तों के मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वे अधिक उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 27, 2024 09:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola