Holika Dahan timing 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन होलिका दहन किया जाएगा। साथ ही पूर्णिमा के अगले दिन ही रंगों की होली खेली जाएगी। पंचांग के अनुसार, आज लगभग 15 घंटे तक भद्रा का साया रहने वाला है। भद्रा का साया में होलिका दहन नहीं किया जाता है। पंचांग के अनुसार, आज रात 11 बजकर 13 मिनट के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, होली पर चंद्र ग्रहण का भी साया है। हालांकि चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं रहेगा। लेकिन भद्रा दोष जरूर रहेगा। आज इस खबर में जानेंगे कि आज होलिका दहन कब से कब तक किया जाएगा।
कब से शुरू हो रही है पूर्णिमा तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 मार्च को पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 54 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आज यानी 24 मार्च की शाम को होलिका दहन किया जाएगा। लेकिन इसी बीच भद्रा का भी साया रहने वाला है।
कब से शुरू हो रहा है भद्रा का साया
पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 मार्च को सुबह 4 बजकर 55 मिनट से भद्रा साया की शुरुआत हो जाएगी। साथ ही देर रात यानी 11 बजकर 13 मिनट तक भद्रा काल का साया रहने वाला है। इस बीच होलिका दहन नहीं किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, 11 बजकर 13 मिनट के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।
कब से होगा होलिका दहन
पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 13 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 33 मिनट तक है। इस अवधि में होलिका दहन किया जाएगा। आज होलिका दहन के लिए मात्र 1 घंटे 20 मिनट का ही शुभ मुहूर्त रहेगा।
यह भी पढ़ें- होलिका दहन के लिए सवा घंटे तक का है शुभ मुहूर्त, जानें कब तक रहेगा भद्रा का साया
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
22 mins agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 hr agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
3 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
7 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
22 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines