Holika Dahan Puja Samagri: हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात को जलाई जाती है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 को है। बता दें कि होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा की जाती है। मान्यता है कि होलिका की पूजा करते समय कुछ सामग्रियों को अर्पित किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि होलिका पूजन में किन-किन सामग्रियों को लिया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की आग में कुछ चुनिंदा वस्तुओं को ही डाला जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को डालने से घर से रोग-दुख से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन के दिन कुछ उपाय भी किया जाता है। इन उपायों को करने से घर में सुख, समृद्धि, खुशहाली और परिवार के सभी सदस्य निरोग रहते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि होलिका दहन की आग में कौन-कौन से सामग्री अर्पित करना चाहिए।
चंदन की लकड़ी का प्रयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन आग में चंदन की लकड़ी जलाना चाहिए। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन चंदन की लकड़ी जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
गोबर के उपले का प्रयोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की आग में गोबर के उपले जलाने चाहिए। मान्यता है कि गोबर के उपले जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख-शांति आती है।
कपूर का प्रयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की धधकती आग में कपूर और उसके साथ पान का पत्ता, लौंग जलाने चाहिए मान्यता है कि इन चीजों को जलाने से परिवार के सभी सदस्य रोग-दुख से मुक्त हो जाते हैं।
गेहूं की बाल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन अग्नि में गेहूं का बाल अवश्य जलानी चाहिए। मान्यता है कि होलिका दहन वाले दिन गेहूं के बाल अर्पित करने से अनाज की कमी नहीं होती है।
काला तिल का प्रयोग
ज्योतिष के मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन अग्नि में काला तिल डालने से सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख-शांति के साथ खुशहाली आती है।
यह भी पढ़ें- होली के बाद गुरु-बुध की युति से बनेगा नवपंचम राजयोग, ये 3 राशि के लोग रहेंगे खुशहाल
यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों पर मंगल और शनि की बनी रहेगी दया दृष्टि, कर्ज समस्या से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- आज बने हैं सौभाग्य योग के साथ कई शुभ संयोग, भगवान शिव 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
4 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
8 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
11 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines