Guru-Budh Yuti 2024 : होली के बाद गुरु-बुध की युति से बनेगा नवपंचम राजयोग, ये 3 राशि के लोग रहेंगे खुशहाल

Guru-Budh Yuti 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के ठीक एक दिन बाद यानी 26 मार्च को मेष राशि में बुध और गुरु ग्रह की युति होने वाली है। बता दें कि जब भी गुरु और बुध की युति होती है तो नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नवपंचम राजयोग के बनने से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।

Budh-guru yuti 2024

Guru-Budh Yuti 2024 :  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के ठीक एक दिन बाद ग्रहों के राजकुमार और देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में युति करने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार 7 मार्च को मीन राशि में गोचर किए थे। लेकिन बुध देव 26 मार्च को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि मेष राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि में गुरु और बुध की युति होगी। दोनों ग्रहों की युति बेहद ही खास मानी जा रही है।

विज्ञापन

ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि में गुरु और बुध की युति से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों पर गजब का प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु बृहस्पति करीब एक साल बाद ही दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ऐसे में मेष राशि में 12 साल बाद बुध के साथ अद्भुत संयोग बनाएंगे। जिससे सभी राशियों पर जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध और गुरु की युति से किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

होली के ठीक एक दिन बाद मेष राशि वाले लोगों के करियर में गजब का बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही उनके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए नवपंचम राजयोग बेहद ही शुभ साबित होगा। कारोबार में डबल मुनाफा हो सकता है। धन कमाने के नए-नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए नवपंचम राजयोग अद्भुत लाभ दिलाएगा। बता दें कि इस राजयोग के बनने से सिंह राशि के लोगों के करियर में अचानक ग्रोथ के देखने को मिलेंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें कार्य के सिलसिले में विदेश की यात्रा करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध और गुरु की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। 26 मार्च के बाद तुला राशि वाले लोगों के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। धन के क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कारोबार में जमकर लाभ होगा। पहले आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ