Holika Dahan 2024: होलिका में अर्पित करें ये खास सामग्री, सुख-शांति के साथ होगी धन में वृद्धि

Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दिन होलिका की आग में कुछ खास सामग्री अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को अर्पित करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर होलिका दहन में किन-किन सामग्रियों को अर्पित करना चाहिए।

Holika Dahan 2024

Holika Dahan Puja Samagri:  हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात को जलाई जाती है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 को है। बता दें कि होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा की जाती है। मान्यता है कि होलिका की पूजा करते समय कुछ सामग्रियों को अर्पित किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि होलिका पूजन में किन-किन सामग्रियों को लिया जाता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की आग में कुछ चुनिंदा वस्तुओं को ही डाला जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को डालने से घर से रोग-दुख से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन के दिन कुछ उपाय भी किया जाता है। इन उपायों को करने से घर में सुख, समृद्धि, खुशहाली और परिवार के सभी सदस्य निरोग रहते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि होलिका दहन की आग में कौन-कौन से सामग्री अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन

चंदन की लकड़ी का प्रयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन आग में चंदन की लकड़ी जलाना चाहिए। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन चंदन की लकड़ी जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

गोबर के उपले का प्रयोग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की आग में गोबर के उपले जलाने चाहिए। मान्यता है कि गोबर के उपले जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख-शांति आती है।

विज्ञापन

कपूर का प्रयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की धधकती आग में कपूर और उसके साथ पान का पत्ता, लौंग जलाने चाहिए मान्यता है कि इन चीजों को जलाने से परिवार के सभी सदस्य रोग-दुख से मुक्त हो जाते हैं।

गेहूं की बाल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन अग्नि में गेहूं का बाल अवश्य जलानी चाहिए। मान्यता है कि होलिका दहन वाले दिन गेहूं के बाल अर्पित करने से अनाज की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन

काला तिल का प्रयोग

ज्योतिष के मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन अग्नि में काला तिल डालने से सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख-शांति के साथ खुशहाली आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ