---विज्ञापन---

Religion angle-right

Holika Dahan Kab Hai 2026 Time: कल या परसों, कब है होलिका दहन? यहां दूर करें कंफ्यूजन और जानें शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2026 Date & Time: पिछले साल की तरह इस बार भी होलिका दहन की तिथि को लेकर कंफ्यूजन चल रहा है. जहां कुछ कल 2 मार्च को तो कुछ परसों 3 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाने की बात कह रहे हैं. चलिए द्रिक पंचांग के जरिए जानते हैं कि साल 2026 में किस दिन होलिका दहन करना शुभ रहेगा. साथ ही आपको होलिका जलाने के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

Holika Dahan 2026 Kab Hai Date & Time: हिंदू धर्म के लोगों के लिए होलिका दहन के पर्व का खास महत्व है, जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा और उनके भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति की याद दिलाता है. इस दिन न सिर्फ अग्नि जलाई जाती है, बल्कि जलती हुई होलिका में अपने अंदर की नकारात्मक ऊर्जा, बुराईयों और गलत विचारों को भी नष्ट किया जाता है.

हालांकि, 2026 में होलिका दहन कब होगा? इसकी तिथि को लेकर अभी तक लोगों के मन में कंफ्यूजन है. चलिए जानते हैं कि इस साल कल 2 मार्च 2026 को या परसों 3 मार्च 2026 को, कब होलिका दहन करना ज्योतिष नजरिए से शुभ रहेगा.

---विज्ञापन---

होलिका दहन कब है 2026 में?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार कल 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन परसों 3 मार्च 2026 की शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा. ऐसे में परसों 3 मार्च 2026 को ही होलिका दहन का पर्व मनाना शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

---विज्ञापन---

किस समय जलाएं होलिका?

  • 3 मार्च 2026 का शुभ मुहूर्त-

बता दें कि होलिका को हमेशा शाम या देर रात में ही जलाना शुभ होता है. इस बार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. ऐसी स्थिति में आप परसों 3 मार्च 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट से रात 7 बजकर 44 मिनट के बीच होलिका दहन कर सकते हैं, लेकिन इस समय पूर्णिमा तिथि नहीं रहेगी.

  • 2 मार्च 2026 का शुभ मुहूर्त-

जो लोग पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन करना चाहते हैं, वो 2 मार्च 2026 की देर रात होलिका जला सकते हैं. दरअसल, 2 मार्च 2026 को भद्रा लग रही है, जिस दौरान होलिका दहन करना शुभ नहीं रहता है. इस दिन शाम 5 बजकर 18 मिनट से लेकर रात्रि में 4 बजकर 56 मिनट तक भद्रा रहेगी. शास्त्रों में बताया गया है कि होलिका दहन के दिन यदि संपूर्ण रात्रि भद्रा रहती है तो भद्रा पुच्छ में होलिका दहन कर सकते हैं. इसके अनुसार 2 मार्च 2026, दिन सोमवार को रात 11 बजकर 53 मिनट से रात्रि 1 बजकर 26 मिनट के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 01, 2026 08:28 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola