Holika Dahan 2026 Today City Wise Timing: कल 4 मार्च 2026 को देशभर में रंगों वाली होली खेली जाएगी, जिससे एक दिन पहले यानी आज 3 मार्च 2026 को देश के कई हिस्सों में होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा. साथ ही आज सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. हालांकि, कल यानी 2 मार्च 2026 को भी देश में कई जगहों पर होलिका दहन का पर्व मनाया गया. दरअसल, इस बार होलिका दहन की तिथि पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है, जिसके कारण दो तिथियों का महासंयोग बना है.
चलिए जानते हैं आज कब से कब तक होलिका दहन किया जा सकता है. साथ ही आपको चंद्र ग्रहण के सही समय और सूतक काल के बारे में पता चलेगा.
---विज्ञापन---
आज 3 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?
जो लोग आज 3 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मना रहे हैं, उन्हें चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद होलिका जलानी होगी. हालांकि, इस दौरान फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि भी समाप्त हो जाएगी. द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 3 मार्च 2026 को भारतीय समय के आधार पर दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहने वाला है.
---विज्ञापन---
वहीं, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि आज 3 मार्च 2026 की शाम 05:07 मिनट पर समाप्त हो जाएगी, जिसका आरंभ कल 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर हुआ था. ऐसे में आज 3 मार्च 2026 की शाम 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा.
जानें किस शहर में आज कब होगा होलिका दहन?
- दिल्ली: शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
- नोएडा: शाम 6 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
- लखनऊ: शाम 6 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 48 मिनट तक
- मुंबई: शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
- चंडीगढ़: शाम 6 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 48 मिनट तक
- शिमला: शाम 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 49 मिनट तक
- जयपुर: शाम 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
- पटना: शाम 6 बजकर 54 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 15 मिनट तक
- बेंगलुरु: शाम 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
- चेन्नई: शाम 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 47 मिनट तक
- मथुरा: शाम 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
- भोपाल: शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
- हैदराबाद: शाम 6 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 48 मिनट तक
- वाराणसी: शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
- रायपुर: शाम 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 47 मिनट तक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.