---विज्ञापन---

Religion angle-right

Holika Dahan 2026: आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के दिन भी जला सकते हैं होलिका, शहर अनुसार जानें शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat: देशभर में कल 2 मार्च 2026 को कई जगह पर होलिका दहन का पर्व मनाया गया, जिसके बाद आज 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण के दिन भी कुछ स्थान पर होलिका दहन का त्योहार मनाया जाएगा. यहां पर आप जान सकते हैं कि आज कब से कब तक होलिका दहन करना शुभ रहेगा. साथ ही आपको चंद्र ग्रहण के समय और सूतक काल के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

Holika Dahan 2026 Today City Wise Timing: कल 4 मार्च 2026 को देशभर में रंगों वाली होली खेली जाएगी, जिससे एक दिन पहले यानी आज 3 मार्च 2026 को देश के कई हिस्सों में होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा. साथ ही आज सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. हालांकि, कल यानी 2 मार्च 2026 को भी देश में कई जगहों पर होलिका दहन का पर्व मनाया गया. दरअसल, इस बार होलिका दहन की तिथि पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है, जिसके कारण दो तिथियों का महासंयोग बना है.

चलिए जानते हैं आज कब से कब तक होलिका दहन किया जा सकता है. साथ ही आपको चंद्र ग्रहण के सही समय और सूतक काल के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

आज 3 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?

जो लोग आज 3 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मना रहे हैं, उन्हें चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद होलिका जलानी होगी. हालांकि, इस दौरान फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि भी समाप्त हो जाएगी. द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 3 मार्च 2026 को भारतीय समय के आधार पर दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहने वाला है.

वहीं, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि आज 3 मार्च 2026 की शाम 05:07 मिनट पर समाप्त हो जाएगी, जिसका आरंभ कल 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर हुआ था. ऐसे में आज 3 मार्च 2026 की शाम 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

जानें किस शहर में आज कब होगा होलिका दहन?

  • दिल्ली: शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • नोएडा: शाम 6 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • लखनऊ: शाम 6 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 48 मिनट तक
  • मुंबई: शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • चंडीगढ़: शाम 6 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 48 मिनट तक
  • शिमला: शाम 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 49 मिनट तक
  • जयपुर: शाम 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • पटना: शाम 6 बजकर 54 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 15 मिनट तक
  • बेंगलुरु: शाम 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • चेन्नई: शाम 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 47 मिनट तक
  • मथुरा: शाम 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • भोपाल: शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • हैदराबाद: शाम 6 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 48 मिनट तक
  • वाराणसी: शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • रायपुर: शाम 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 47 मिनट तक

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 07:20 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola