Deepak ke Upay: देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग खुशी और उत्साह के साथ अपनों को रंग लगा रहे हैं। हालांकि होली के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपाय करना भी शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन रात में अपने घर में दीपक जलाना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इसके अलावा घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
आइए अब जानते हैं होली के दिन किस दिशा और किस तेल का दीपक जलाना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: होली तक 9 ग्रहों से रहें सावधान, पंडित सुरेश पांडेय से जानें होलाष्टक में कैसे होगा कल्याण
दीपक का मुख किस दिशा में होना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आज यानी होली के खास मौके पर रात में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर जरूर रखें। वहीं दीपक की लौ को पूर्व दिशा में कर दें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। इसके अलावा परिवार वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही परिवार वालों के बीच प्रेम बढ़ता रहेगा।
घर के मुख्य द्वार पर कौन सा दीपक जलाना चाहिए?
होली के दिन चौमुखी दीपक जलाना शुभ होता है। इसके लिए आप होली से एक दिन पहले ही मिट्टी का चौमुखी दीपक खरीदकर घर ले आएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चौमुखी दीपक जलाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है।
होली पर कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने से घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, धन-संपन्नता का वास होता है।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
13 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
16 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
16 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
18 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
22 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines