Holi 2024: होली की रात क्यों जलाया जाता है दीपक? जानें इससे जुड़ा धार्मिक महत्व

Deepak ke Upay: हिंदू धर्म में होली का खास महत्व है। लोग इस दिन आपसी बैर भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन दीपक जलाना शुभ होता है। इससे न सिर्फ नेगेटिव एनर्जी दूर होती है, बल्कि घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

Deepak ke Upay
विज्ञापन

आइए अब जानते हैं होली के दिन किस दिशा और किस तेल का दीपक जलाना शुभ होता है।

विज्ञापन

दीपक का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आज यानी होली के खास मौके पर रात में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर जरूर रखें। वहीं दीपक की लौ को पूर्व दिशा में कर दें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। इसके अलावा परिवार वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही परिवार वालों के बीच प्रेम बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन

घर के मुख्य द्वार पर कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

होली के दिन चौमुखी दीपक जलाना शुभ होता है। इसके लिए आप होली से एक दिन पहले ही मिट्टी का चौमुखी दीपक खरीदकर घर ले आएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चौमुखी दीपक जलाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है।

विज्ञापन

होली पर कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने से घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, धन-संपन्नता का वास होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ