Holi 2026 Date: साल 2026 में होलिका दहन और होली कब है, जानें सही डेट, दिन और शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Date: रंगों का त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम और भाईचारे का पर्व है. आइए जानते हैं, साल 2026 में होलिका दहन और होली कब है, ताकि इन पर्वों के शुभ मुहूर्त जानकर आप इसे और भी धार्मिक और आनंदमय तरीके से मना सकें.

2026-mein-holi-kab-hai

Holi 2026 Date: होली भारत का सबसे रंगीन और लोकप्रिय त्योहार है. रंगों का यह अद्भुत त्योहार प्यार, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग होली पर रंग और गुलाल खेलते हैं, साथ मिलकर पकवान और मिठाइयां खाते हैं और पुराने झगड़े और मतभेद भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं. आइए जानते हैं, होली क्यों मनाते हैं, इसका महत्व क्या है और साल 2026 में होलिका दहन और होली कब है?

विज्ञापन

क्यों मनाते हैं होली?

होली का संबंध हिंदू पौराणिक कथाओं से है. यह त्योहार प्रह्लाद और होलिका की कहानी की याद दिलाता है, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत होती है. इसके साथ यह त्योहार भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को भी याद दिलाता है. यही कारण है कि होली को अच्छाई और बुराई की प्रतीकात्मक लड़ाई और अच्छाई और प्रेम की जीत के रूप में मनाया जाता है. यह हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.

विज्ञापन

होलिका दहन 2026 कब है

प्रचलित रिवाजों के अनुसार, होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. इसे ‘होली की रात’ भी कहते हैं. यह पर्व बुराई की अग्नि में समाप्ति और अच्छाई की जीत का प्रतीक है. लोग घरों और गांवों में बड़ी आग जलाते हैं, जिसे होलिका कहते हैं. इस दिन को छोटी होली भी कहते हैं.

विज्ञापन

होलिका दहन 2026 मुहूर्त: द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में होलिका दहन मंगलवार, 3 मार्च को होगा. होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त शाम में 06:22 PM बजे से 08:50 PM बजे तक रहेग यानी इस अनुष्ठान के लिए लोगों के पास कुल अवधि 2 घंटे 28 मिनट की होगी.

2026 में होली कब मनाई जाएगी?

होलिका दहन के अगले दिन यानी फाल्गुन पूर्णिमा को रंगों वाली होली मनाई जाती है. इसे धूलेंडी भी कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम में 5:55 PM बजे शुरू होकर अगले दिन यानी 3 मार्च को शाम 5:07 PM बजे समाप्त होगी. लेकिन होली का रंगारंग त्योहार अगले दिन यानी बुधवार 4 मार्च, 2026 को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

होली पर भद्रा का साया: आपको बता दें कि साल 2026 में होली के समय भद्रा की अशुभ छाया भी मंडरा रही है, जो 01:25 AM बजे से 04:30 AM बजे तक रहेगी. रिवाजों के अनुसार, इस दौरान कोई शुभ कार्य करना टाला जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ