Holi 2025 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए रंगों के त्योहार होली का खास महत्व है। हर साल देश में बड़े ही धूमधाम से ये पर्व मनाया जाता है। होली को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है जिस दिन लोग आपसी बैर को भुलाकर अपनों को रंग लगाते हैं और साथ में पर्व का आनंद उठाते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार हर साल फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल आज यानी 14 मार्च 2025 को होली का पर्व मनाया जा रहा है। चलिए जानते हैं आज यानी होली पर 12 राशियों के द्वारा करने वाले अचूक उपायों के बारे में।
होली के अचूक उपाय
- वास्तु दोष से छुटकारा पाने का उपाय
आज होली के दिन प्रात: काल देवी तुलसी की पूजा करें। सबसे पहले उन्हें गुलाल अर्पित करें और फिर इष्ट देव को रंग अर्पित करें। इसके बाद अपने घर के सबसे बड़े सदस्य को रंग लगाएं और फिर होली खेलें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु सही होगा और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
यदि कपल के बीच रोजाना लड़ाई-झगड़े होते हैं या हर में हर समय क्लेश रहता है तो होली के दिन पति-पत्नी मिलकर गाय के चरणों पर गुलाल अर्पित। गौ माता को गुड़ व रोटी खिलाएं और उनका आशीर्वाद लें। इससे कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
- आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय
होली के दिन प्रात: काल घर के मुख्य द्वार पर गुलाल डालकर उसके ऊपर दो मुखी दीपक जलाएं और देवी-देवताओं से सुखी जीवन की प्रार्थना करें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर का वास्तु सही होगा। इसके अलावा घर में यदि कोई बीमार होगा तो उसकी सेहत में भी सुधार होने लगेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।