---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Ast 2025: होली के 14 दिन बाद चंद्र के अस्त होने से 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, होगा आर्थिक नुकसान!

Chandra Ast 2025: होली के 14 दिन बाद चंद्र देव अस्त होंगे। चंद्र के अस्त होने से जहां कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ लोग परेशान भी रहेंगे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए चंद्र का अस्त होना शुभ नहीं रहेगा।

---विज्ञापन---

Chandra Ast 2025: मन, माता, भौतिक सुख, रानी और सुख-समृद्धि के दाता चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है जो अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे जल्दी चाल बदलते हैं। चंद्र देव हर ढाई दिन में राशि और एक दिन में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर के अलावा चंद्र देव अस्त और उदय अवस्था में भी जाते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 14 मार्च 2025 यानी होली के 14 दिन बाद 28 मार्च 2025 को चंद्र देव अस्त होंगे। शुक्रवार को प्रात: काल 5 बजकर 27 मिनट पर चंद्र देव अस्त होंगे जो 30 मार्च 2025 को शाम 7 बजकर 49 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके जातकों की मुश्किलें होली के 14 दिन बाद बढ़ेंगी।

चंद्र अस्त का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

होली के 14 दिन बाद चंद्र के अस्त अवस्था में जाने से मेष राशि के जातकों का तनाव बढ़ेगा। इस समय कोई भी बड़ी डील साइन करना कारोबारियों के लिए सही नहीं रहेगा। इस डील के कारण भविष्य में आपको आर्थिक नुकसान होगा। युवा वर्ग करियर को लेकर परेशान रहेंगे। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है उनका ससुरालवालों से झगड़ा हो सकता है। नौकरी कर रहे जातक गुस्से में आकर जॉब न छोड़ें। नहीं तो कुछ महीनों तक आपको नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना होगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ पर चंद्र अस्त का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। युवाओं का पिता संग विवाद होगा जिसके कारण घर में तनाव का माहौल रहेगा। कारोबारियों ने यदि किसी दोस्त को पैसे उधार दे रखे हैं तो इस समय धन वापस मिलने की संभावना नहीं है। नौकरीपेशा जातक जल्दबाजी में काम न करें। अन्यथा ऑफिस के काम में गड़बड़ी हो सकती है।

कुंभ राशि

मेष के अलावा कुंभ राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। युवा वर्ग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। घरवालों से अनबन हो सकती है। कारोबारियों को धन हानि होगी जिसके कारण वो लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि इस समय पैसे उधार लेना सही नहीं रहेगा। भविष्य में आप सही वक्त पर पैसे वापस नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों की सेहत बिगड़ सकती है। खानपान पर ध्यान नहीं दिया तो अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2025 11:21 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola