Holi 2025 Special Tips: रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इससे पहले यानी 13 मार्च को होलिका दहन होगा। एक तरफ को हवा में उड़ता रंग-बिरंगा गुलाल उड़ता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ नकारात्मक शक्तियां भी इस दिन एक्टिव रहती हैं। हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि इस दिन चोराहे आदि पर रखी चीजों को छूना नहीं चाहिए और भी कई बातें हैं जिनका होली के दिन खास ध्यान रखना चाहिए। पंडित विनोद पांडे ने भी होली के दिन ये 5 काम करने के लिए मना किया है, जिन्हें करने से आप गरीबी और दुर्भाग्य को निमंत्रण दे सकते हैं। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं।
1. पैसों का न करें लेनदेन
पंडित विनोद पांडे ने बताया कि होली के दिन किसी भी जातक को पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। विशेष रूप से होलिका दहन की रात को तो किसी के साथ पैसों का लेन-देन न करें। ऐसा करने से आप दरिद्रता को बुलावा देते हैं।
यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, बनी रहेगी जीवन में मस्ती और खुशहाली
2. न करें पुराने कपड़ों का दान
वैसे तो शास्त्रों में दान-पुण्य करना अच्छा बताया गया है। लेकिन होली वाले दिन ये वर्जित बताया गया है। कहा गया है कि होली के दिन किसी भी गरीब को पुराने कपड़े दान नहीं करने चाहिए। अगर आप दान करना ही चाहते हैं तो नए कपड़ों का दान करें। वरना घर की चौखट पर आई मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
3. इस धातु के बर्तन न करें दान
पंडित विनोद पांडे ने बताया कि होली के दिन किसी भी जातक को भूलकर भी लोहे और स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहे तो इसके लिए आप होलिका दहन वाले दिन कन्या को सोने से बनी किसी भी वस्तु का दान दे सकते हैं।
4. न करें सरसों का तेल दान
होली वाले दिन सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आप भूलकर भी इस दिन किसी को भी सरसों के तेल का दान न करें।
5. श्रृंगार का सामान न दें
बचपन से सुना है कि होलिका दहन वाले दिन जादू-टोने किए जाते हैं। ऐसे में किसी भी सुहागिन महिला को इस दिन श्रृंगार का सामान खासकर सुहाग का सामान दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य आपको घेर सकता है।
यह भी पढ़ें: शराबी से मिला था प्रेमानंद को असली ज्ञान, महाराज ने भक्तों को खुद सुनाया किस्सा
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
42 mins agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 hr ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
4 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
5 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
6 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
23 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines