---विज्ञापन---

Religion angle-right

Holi 2025: होली पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, बनी रहेगी जीवन में मस्ती और खुशहाली

Holi 2025: होली का रंगों भरा खुशियों का त्योहार है। इस खास दिन को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के लिए कुछ विशेष रंग के कपड़े पहन कर अपने सौभाग्य को जगा सकते हैं। आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार किस रंग का वस्त्र आपको सूट करेगा?

---विज्ञापन---

Holi 2025: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। यह महीना उल्लास, प्रेम और रंगों से भरा होता है। इसी महीने हिंदुओं का दिवाली के बाद दूसरा सबसे बड़ा महापर्व होली मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग आपसी द्वेष भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। इस साल होली 2025 की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।
  • रंगों और प्रेम का उत्सव होली 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी।

अपनी राशि के अनुसार पहनें कपड़े

होली का रंगों भरा त्योहार न सिर्फ खुशियों की बौछार लाता है, बल्कि हर राशि के लिए कुछ विशेष रंग भी सौभाग्यशाली माने जाते हैं। अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही रंग पहनेंगे, तो यह आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल लेकर आएगा। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार इस होली पर कौन सा रंग पहनना रहेगा सबसे शुभ, ताकि आपके जीवन में मस्ती और खुशहाली बनी रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Theory of Karma: सावधान! बकाया मत छोड़ें ये 3 चीजें, वरना अगले जन्म में भी चुकाना पड़ेगा कर्ज!

मेष – लाल रंग का जादू

मेष राशि के जातकों के लिए होली पर लाल रंग पहनना बेहद शुभ रहेगा। यह रंग आपके भीतर जोश और ऊर्जा को बढ़ाएगा और प्रेम संबंधों को मजबूत करेगा। तो इस बार लाल रंग में रंग जाइए और पूरे जोश के साथ होली खेलिए।

---विज्ञापन---

वृषभ – सफेद रंग की शांति

वृषभ राशि वालों के लिए, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सफेद रंग का महत्व बहुत खास है। यह रंग शांति, पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक है। सफेद कपड़े पहनकर होली खेलें और इससे आप अपने जीवन में नई सकारात्मकता ला सकते हैं।

मिथुन – हरे रंग की ताजगी

मिथुन राशि के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है, जो नए जीवन और वसंत का प्रतीक है। यह रंग आपको मानसिक शांति और नई ऊर्जा देगा। इस होली हरे रंग को अपनाकर खुद को नई तरंगों से भर सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क – सफ़ेद रंग की शीतलता

कर्क राशि के जातकों को भी होली पर सफ़ेद रंग पहनना चाहिए। यह रंग आपकी भावनाओं को स्थिर रखेगा और आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। सफेद रंग में इस होली को और भी खास बना सकते हैं।

सिंह – चमकदार पीला और सुनहरा

सिंह राशि वालों के लिए पीला, नारंगी, गहरा लाल और सुनहरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मविश्वास, रॉयल्टी और सफलता को दर्शाते हैं। इस होली पर चमकदार रंगों में रंगिए और महफिल का सितारा बन जाइए।

---विज्ञापन---

कन्या – हरा, भूरा और नारंगी

कन्या राशि के लोगों के लिए हरा, भूरा और नारंगी रंग शुभ साबित होगा। ये रंग स्थिरता, संतुलन और सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करेंगे। इस होली पर इन रंगों को अपनाकर खुशियों को आकर्षित कर सकते हैं।

तुला – गुलाबी और सफेद का मेल

तुला राशि के लोगों के लिए गुलाबी और सफेद रंग बेहद शुभ रहेंगे। गुलाबी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है, जबकि सफेद रंग पवित्रता को दर्शाता है। इस होली, इन रंगों में खुद को सजाइए और प्यार से त्योहार मनाइए।

---विज्ञापन---

वृश्चिक – लाल, मैरून और पीला

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाल, मैरून और पीला रंग सबसे शुभ रहेगा। ये रंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने और सफलता दिलाने में मदद करेंगे। इस होली पर इन शक्तिशाली रंगों को पहनकर धमाल मचा सकते हैं।

धनु – हरा और लाल का संगम

धनु राशि के लिए हरा और लाल रंग सौभाग्यशाली माने जाते हैं। ये रंग खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। इस होली, इन रंगों को पहनकर अपने जीवन में उत्साह और उमंग ला सकते हैं।

---विज्ञापन---

मकर – नीला और काला

मकर राशि वालों के लिए नीला और काला रंग सबसे शुभ रहेगा। ये रंग आपके धैर्य, आत्मविश्वास और सफलता को मजबूत करेंगे। इस होली इन गहरे रंगों में खुद को रंगकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।

कुंभ – गहरे नीले रंग की शक्ति

कुंभ राशि के लिए नीला और गहरा रंग सबसे अच्छा रहेगा। ये रंग आपके राशि स्वामी शनिदेव को प्रसन्न करने में मदद करेंगे और आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस होली, नीले रंग को अपनाकर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

---विज्ञापन---

मीन – पीला रंग और खुशियों की बरसात

मीन राशि वालों के लिए पीला रंग सबसे अधिक शुभ रहेगा। यह रंग आपके राशि स्वामी बृहस्पति की कृपा को बढ़ाएगा और आपको सफलता और खुशियों से भर देगा। इसलिए इस होली, पीले रंग में रंग जाइए और खुशियों की होली खेलिए।

ये भी पढ़ें:  Kapoor ke Totke: जिंदगी की इन 5 परेशानियों से दूर रखता है कपूर, ऐसे करें इस्तेमाल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 01, 2025 10:14 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola