Holi 2024: होली पर 100 साल बाद लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी

Lucky Zodiac Signs On Holi 2024: 25 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाने वाला है। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 100 साल पहले ही ऐसे योग बने थे। इस बीच 3 राशियों को काफी फायदा होने वाला है। जानिए कहीं आपकी राशि तो इनमें से एक हो।

Lucky Zodiac Signs On Holi 2024

Lucky Zodiac Signs On Holi 2024

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs On Holi 2024: देश में होली का त्यौहार 25 मार्च को मनाया जाने वाला है। रंगों के इस पर्व से पहले सब खुश हैं लेकिन क्या आपको पता है कि होली पर 100 साल बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका असर सीधा 3 राशियों पर पड़ेगा और उनका ‘स्वर्णिम काल’ शुरू हो सकता है।

इस दिन साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के टाइम चन्द्रमा कन्या राशि में रहेगा और इस राशि में राहु पहले से ही बैठा है। बात करें वैदिक पंचांग की तो इसके मुताबिक, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण टाइम-टाइम पर लगते रहते हैं और इनका असर मानव जीवन पर भी काफी ज्यादा पड़ता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, होली पर चंद्र ग्रहण लगभग 100 साल लग रहा है। होली के पर्व पर चंद्र ग्रहण लगने से इन 3 राशियों का काफी फायदा हो सकता है।

Advertisment

मेष राशि

इस राशि वाले लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण काफी लाभदायक हो सकता है। इससे व्यक्ति की योजनाओं में गति आएगी और अचानक धन लाभ भी हो सकता है। इससे रुका हुआ धन भी मिल सकता है। इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। धन और प्रॉपर्टी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। इसके साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

तुला राशि

इस राशि वाले व्यक्ति के वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। इसके साथ-साथ व्यक्ति का मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इसके अलावा करियर में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में संतुष्टि मिलेगी। तुला राशि के लोग धन का संचय करने में सक्षम रहेंगे। बैंक -बैलेंस भी बढ़ने के चांस रहने वाले हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

इससे कुंभ राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। इससे रोजगार में नए अवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। इसके साथ-साथ जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं उन्हें विशेष रूप से कामियाबी मिलेगी। घर में शुभ काम पूरे हो सकते हैं और करियर में ऊंची छलांग लग सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ