हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Holi 2024 Date: 25 या 26 कब खेली जाएगी होली, यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Holi 2024 Date: होली का पर्व 25 या 26 मार्च को है इस बात को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। होली को लेकर बनारस के ज्योतिषाचार्य विस्तार से बताते हैं कि होली कब है। होली का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। तो आइए इस खबर में जानते हैं।

विज्ञापन

Holi 2024 Date Time: सनातन धर्म में होली का पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक साल होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के बाद चैत्र माह के आरंभ यानी प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। वहीं होलिका दहन फाल्गुन मास के पूर्णिमा की रात को जलाई जाती है। अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि होलिका दहन 24 मार्च को है, तो होली 25 मनाई जाएगी। लेकिन बनारस के ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि इस साल होली 25 मार्च को नहीं बल्कि 26 मार्च को मनाई जाएगी। तो आइए इस खबर में होली के शुभ तिथि को लेकर कन्फ्यूजन को दूर करते हैं।

आखिर कब मनाई जाएगी होली

बनारस के ज्योतिषाचार्य बड़े ही विस्तार से बताते हैं कि साल 2024 में होली 26 मार्च को मनाई जाएगी। पंडित जी ने काशी की परंपरा के अनुसार होली के बारे में बताते हैं कि यहां हर साल होली चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। शास्त्र में होलिका दहन के बारे में बताया गया है कि होलिका दहन पूर्णिमा की रात्रि में भद्रा रहित मुहूर्त में जलाया जाता है। यदि यह तीनों चीज एक साथ रहता है तो उस समय होलिका दहन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि इस साल पूर्णिमा की तिथि 25 मार्च को है।

25 या 26 कब है होली

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि होली कभी भी फाल्गुन तिथि की पूर्णिमा तिथि के बाद और चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 25 मार्च को पूर्णिमा तिथि 12 बजकर 29 मिनट तक है। उसके बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो रही है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि सनातन धर्म में उदया तिथि का मान्य होता है। ऐसे में चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 26 मार्च दिन मंगलवार को है। ऐसे में होली 26 मार्च को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- 20 मार्च के बाद ये 3 राशि के लोग बन जाएंगे अमीर, खूब कमाएंगे मान-सम्मान

यह भी पढ़ें- आज ही करें सिंदूर से जुड़े चमत्कारी उपाय, करियर और कारोबार में होगा लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें