Aaj Ke Upay: आज ही करें सिंदूर से जुड़े चमत्कारी उपाय, करियर और कारोबार में होगा लाभ

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने के बाद जीवन की सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आज के उपाय में क्या-क्या कर सकते हैं।

Mangalwar Ke Upay

Aaj Ke Upay 19 March 2024: मंगलवार के दिन पवन पुत्र हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मंगलवार के दिन व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष तरह से पूजा करने से सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण भी होती हैं।

विज्ञापन

बता दें कि जब कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो  जाती हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मंगलवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने से चाहिए, जिससे सभी कष्ट से मुक्ति मिल जाए। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति भी मिल सके।

विज्ञापन

मंगलवार के दिन करें चमत्कारी उपाय

जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन सुबह स्नान-ध्यान करें। उसके बाद हनुमान मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा करें। मंदिर में हनुमान जी के सामने बैठकर एक बार सुंदर कांड और सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। उसके बाद पूजा में कम से कम 7 लड्डू का भोग भी लगाएं। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

शास्त्रों के अनुसार, सभी कष्टों से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इस पाठ को करने के लिए सबसे पहले अपने आप को शुद्धिकरण करें। उसके बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-पाठ करें। पूजा करने के बाद राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन

सिंदूर के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल जाती है। भाग्य का साथ मिलने लगता है। हनुमान जी हर सयम आप पर मेहरबान रहते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ