Holi 2024 Kab Hai: बता दें कि इस साल होली और होलिका दहन को लेकर सबके मन में संदेह की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार, 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, लेकिन देश के कई जगहों पर 26 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। कुछ लोग तो 25 मार्च को ही रंगों की होली खेलेंगे। वहीं कुछ लोग संदेह में पड़े हुए हैं कि आखिर होली किस दिन खेली जाए। आज इस खबर में होलिका दहन और रंगों की होली को लेकर कुछ विशेष जानकारियां देने वाले हैं।
आखिर कब है होली
हिंदू पंचांग के अनुसार, कभी भी होलिका दहन पूर्णिमा तिथि की रात्रि में होलिका जलाई जाती है और उसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। बता दें कि इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 25 मार्च को 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, रंगों वाली होलिका चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। उदया तिथि के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 26 मार्च को है। यही मुख्य वजह से अधिकतर लोग 26 मार्च को रंगों की होली खेंलेंगे।
क्या कहता है काशी पंचांग
काशी में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। काशी में होलिका दहन 24 मार्च को होगा, लेकिन काशी पंचांग के अनुसार, इस साल होल 26 मार्च दिन मंगलवार को पूरे देश में मनाई जाएगी। काशी के ज्योतिषियों को कहना है कि होली कभी भी पूर्णिमा तिथि में नहीं बल्कि चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को खेली जाती है। साल 2024 में दो दिन पूर्णिमा होने के कारण पंचांग में भी होली मनाने के लेकर अलग-अलग तिथि सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें- होली के दिन किन चीजों का नहीं कर सकते हैं दान, जानें क्या है मान्यता
यह भी पढ़ें- होलिका में अर्पित करें ये खास सामग्री, सुख-शांति के साथ होगी धन में वृद्धि
यह भी पढ़ें- 25 या 26 कब खेली जाएगी होली, यहां दूर करें कन्फ्यूजन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
3 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
7 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
10 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines