Holashtak Upay 2026: होलाष्टक के 8 दिनों में करें ये उपाय, देवी-देवताओं की कृपा से पूरी होंगी इच्छाएं

Holashtak 2026 Upay: आज 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक के अशुभ दिनों की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन होलिका दहन के दिन होगा. हालांकि, इन 8 दिनों में किए गए उपायों से आप अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं. चलिए अब जानते हैं होलाष्टक में दिन के अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में.

Holashtak 2026 Upay

Credit- News24 Graphics

Holashtak 2026 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए होलाष्टक के 8 दिनों का खास महत्व है, जिस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन होली से एक दिन पहले 3 मार्च 2026 को होलिका दहन पर होगा. हालांकि, इन 8 दिनों में कुछ उपायों को करके आप देवी-देवताओं को खुश कर सकते हैं. साथ ही भगवान से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है.

विज्ञापन

यहां पर आप होलाष्टक में दिन के अनुसार भाग्य को चमकाने के लिए करने वाले उपायों के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

होलाष्टक के अचूक उपाय

24 फरवरी 2026: आज 24 फरवरी 2026 को होलाष्टक के पहले दिन हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर अर्पित करें. साथ ही उन्हें लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं. इससे आप नकारात्मक चीजों से दूर रहेंगे और जीवन में आ रही बाधाओं से लड़ने की शक्ति मिलेगी.

25 फरवरी 2026: कल 25 फरवरी 2026 को होलाष्टक के दूसरे दिन गणेश जी की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएं. इससे न सिर्फ आपके जीवन में प्यार की मिठास घुलेगी, बल्कि संकट भी आपसे दूर रहेंगे.

विज्ञापन

26 फरवरी 2026: परसों 26 फरवरी 2026 को होलाष्टक के तीसरे दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल, फल, मिठाई, वस्त्र व चंदन अर्पित करें. इससे आपके जीवन में ठहराव आएगा और आप परेशानियों से बचे रहेंगे.

27 फरवरी 2026: होलाष्टक के चौथे दिन यानी 27 फरवरी 2026 को मां लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही उनके सामने घी का दीपक जलाएं और नाम जाप करें. इससे आपके मन को शांति मिलेगी और जीवन में आ रही परेशानियां कम होंगी.

विज्ञापन

28 फरवरी 2026: होलाष्टक के पांचवें दिन भगवान हनुमान और शनि देव की पूजा करें. साथ ही शाम के समय कंबल, मिठाई, धन या वस्त्र का दान करें. इससे आपके पाप नष्ट होंगे और जीवन में स्थिरता आएगी.

विज्ञापन

1 मार्च 2026: होलाष्टक के छठे दिन प्रात: काल में सूर्य देव की पूजा करें और सूर्य मंत्रों का जाप करें. इससे आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही तरक्की व खुशी की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

2 मार्च 2026: होलाष्टक के सातवें दिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और हर संकट से आप बचे रहेंगे.

विज्ञापन

3 मार्च 2026: होलाष्टक के आठवें व आखिरी दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और जीवन में शांति कायम रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ