Holashtak 2024: आज से होलाष्टक की हुई शुरुआत, जानें कब तक होंगे समाप्त, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Holashtak 2024 Start And End Date : होली के पर्व से आठ दिन पूर्व के समय को होलाष्टक कहा जाता है। इन आठ दिनों में सभी प्रकार के शुभ कार्यों को पूर्णत: रोक दिया जाता है, यानि इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है।

Holashtak 2024

Holashtak 2024 Date And Importance : वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है। अब अगले 8 दिनों तक सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाएंगे।  मार्च का महीना व्रत-त्योहार के लिए बहुत ही शुभ हैं, क्योंक इस महीने में फाल्गुन का महीना शुरू हो जाता है। बता दें कि फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं और होलिका दहन के साथ ही पूर्णिमा की रात होलाष्टक का समापन होता है। बता दें कि होलाष्टक सनातन धर्म का कोई व्रत नहीं होता है, बल्कि ये आठ से नौ दिन तक चलने वाला एक त्योहार माना जाता है। होलाष्टक के दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाता है। इस दौरान भूमि पूजन, गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई और शादी-विवाह जैसे कार्य बिलकुल नहीं किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जिस स्थान पर होलिका दहन किया जाता है। उस स्थान को स्वच्छ करके वहां पर दो डंडे स्थापित किए जाते हैं। इनमें से एक डंडे को होलिका और दूसरे को भक्त प्रहृलाद का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद प्रतिदिन होलिका दहन के लिए उस स्थान पर लकड़ी आदि डाला जाता है।

होलाष्टक के दौरान सभी शुभ कार्यों को इसीलिए रोक दिया जाता है, क्योंकि इस दौरान आठ ग्रह बहुत ही उग्र स्थिति में रहते हैं। होली से पहले आठ दिन में अष्टमी तिथि को चंद्रदेव, नवमी तिथि को सूर्य देव, दशमी तिथि पर शनि महाराज एकादशी तिथि को शुक्र ग्रह, द्वादशी तिथि को देवगुरु बृहस्पति, त्रयोदशी तिथि को ग्रह मंडल के राजकुमार बुध, चतुर्दशी तिथि को ग्रहों के सेनापति मंगल देव और साथ ही पूर्णिमा तिथि को राहु बहुत ही उग्र रुप में प्रकृति में विचरण करते हैं। इसीलिए इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य निषेद्य माने जाते हैं।

विज्ञापन

साल 2024 में होलाष्टक प्रारंभ और समाप्ति की तिथि

विज्ञापन

होलाष्टक प्रारंभ : 17 मार्च 2024, दिन रविवार

होलाष्टक समाप्त : 24 मार्च 2024, दिन रविवार

विज्ञापन

होलिका दहन : रात्रि 11:13 बजे से रात्रि 12:27 रविवार 24 मार्च

अवधि : 01 घंटा 14 मिनट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ