हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज व्रत आज, यहां जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती और मंत्र

Hartalika Teej 2026: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. हरतालिका तीज 14 सितंबर को है. आइये व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
हरतालिका तीज व्रत (Pic Credit - AI)

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026 को है. यह दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा के लिए खास होता है. अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है. हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं. माता पार्वती और भगवान शिव की अराधान के लिए दिन बेहद खास है. इसके साथ ही गणेश चतुर्थी भी मनाई जा रही है. ऐसे में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

हरतालिका तीज व्रत शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:32 ए एम से 05:19 ए एम
प्रातः सन्ध्या – 04:56 ए एम से 06:05 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:52 ए एम से 12:41 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:20 पी एम से 03:10 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:28 पी एम से 06:51 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:28 पी एम से 07:37 पी एम
अमृत काल – 07:18 ए एम से 08:57 ए एम
निशिता मुहूर्त – 11:53 पी एम से 12:40 ए एम, 15 सितंबर
रवि योग – 01:55 पी एम से 06:06 ए एम, 15 सितंबर

हरतालिका तीज व्रत के दिन यह सभी शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. इसके साथ ही हरतालिका व्रक पूजा मुहूर्त सुबह 6 बजकर 5 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. आप इस मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026: एकसाथ है तीज और चौथ तिथि, जानिए किस मुहूर्त में करें गणपति बप्पा की स्थापना?

हरतालिका तीज व्रत पूजा विधि (Hartalika Teej Vrat Puja Vidhi)

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई करें और लकड़ी की चौकी स्थापित करें. चौकी पर पीले या लाल रंग का कपड़ा बिछाकर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें. माता पार्वती और शिव जी के समक्ष दीप और धूप जलाएं. फल और फूल अर्पित करें. इसके साथ ही माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं. आपको महादेव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, भांग, दूर्वा, जल और दूध शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए.

विज्ञापन

हरतालिका तीज मंत्र (Hartalika Teej Mantra)

ॐ नमः शिवाय
ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः
मम उमामहेश्वरसायुज्यसिद्धये हरितालिकाव्रतमहं करिष्ये

माता पार्वती की आरती (Mata Parvati Ki Aarti)

जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2026: आज हस्त नक्षत्र में बुध का गोचर 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, व्यापार में करेंगे खूब तरक्की

जय पार्वती माता जय पार्वती माता
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता
जय पार्वती माता जय पार्वती माता

विज्ञापन

शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola