Hariyali Teej 2025 Vrat Upay: हर साल बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। हालांकि बदलते दौर में अविवाहित कन्याएं भी योग्य जीवनसाथी की चाह में ये व्रत रखती हैं। लेकिन ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि उपवास के दौरान अन्न और जल दोनों का सेवन करना वर्जित होता है यानी ये निर्जला उपवास होता है। ऐसे में कई बार कुछ महिलाएं ये व्रत पूरा नहीं कर पाती हैं और बीच में ही कुछ खा लेती हैं। इसके अलावा जाने-अनजाने में भी कई बार महिलाओं से ये व्रत टूट जाता है। यदि आपसे भी हरियाली तीज का व्रत टूट जाए तो घबराएं नहीं क्योंकि कुछ उपायों को करके आप व्रत दोष से बच सकती हैं।
हरियाली तीज 2025 में कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई से लेकर 27 जुलाई की रात तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 27 जुलाई 2025, वार रविवार को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए सुबह में 04:31 से लेकर 05:15 तक और शाम में 06:45 से लेकर 07:30 तक शुभ मुहूर्त है।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: निर्जला नहीं रह पाएं तो कैसे रखें उपवास, जानें क्या खा सकती हैं और क्या नहीं?
हरियाली तीज व्रत टूट जाए तो क्या करें?
- हरियाली तीज का व्रत यदि गलती से टूट जाता है तो व्रत दोष लगता है। व्रत दोष से बचने के लिए व्रती को सबसे पहले देवी पार्वती और भगवान शिव से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कहें कि आगे से ऐसा नहीं होगा। फिर पूरी विधि से पूजा करें और अगले दिन व्रत का पारण करें। ऐसा करने से आप व्रत दोष से बच सकती हैं।
- यदि आपसे हरियाली तीज का व्रत टूट गया है तो अपने हाथों से मिट्टी से भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्ति बनाएं। मूर्तियों को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र पहनाएं और श्रृंगार करें। साथ ही फूल, फल, चावल और मिठाई अर्पित करें। अब अपनी गलती के लिए माफी मांगें और रात में विधि-विधान से व्रत का पारण करें।
- व्रत दोष से बचने के लिए दान करना शुभ होता है। यदि आपसे भी हरियाली तीज का व्रत टूट गया है तो सच्चे मन से 07 विवाहित महिलाओं को एक-एक सुहाग की वस्तुएं उपहार दें। साथ ही भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। ऐसा करने से आपको व्रत खंडित का पाप नहीं लगेगा।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: जानें क्या हैं हरियाली तीज व्रत के नियम? जिनका विवाहित-अविवाहित दोनों को करना चाहिए पालन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
18 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
20 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
21 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
22 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines