---विज्ञापन---

Religion angle-right

Hariyali Teej 2025: निर्जला नहीं रह पाएं तो कैसे रखें उपवास, जानें क्या खा सकती हैं और क्या नहीं?

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का व्रत एक महत्वपूर्ण और कठिन उपवास है क्योंकि इस दौरान व्रती को अन्न और जल का सेवन नहीं करना होता है। हालांकि, सभी महिलाएं निर्जला उपवास नहीं रख पाती हैं और कुछ हल्का आहार या पेय ले लेती हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिनका सेवन करने से हरियाली तीज का व्रत खंडित नहीं होता है।

---विज्ञापन---

Hariyali Teej 2025 Vrat Niyam: हरियाली तीज के व्रत को बेहद ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है, जो महिलाओं द्वारा रखा जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी लव लाइफ के लिए ये व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं योग्य जीवनसाथी की आशा से हरियाली तीज का उपवास रखती हैं। इस बार 27 जुलाई 2025, वार रविवार को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा।

ये व्रत 24 घंटे का होता है, जिस दौरान अन्न और जल का सेवन करना वर्जित होता है। हालांकि कई महिलाएं निर्जला उपवास नहीं रख पाती हैं और कुछ चीजों का सेवन कर लेती हैं। शास्त्रों के अनुसार, हरियाली तीज के व्रत के दौरान कई चीजों के सेवन की मनाही होती है। अन्यथा व्रती को अपने तप का फल नहीं मिलता है। चलिए अब जानते हैं हरियाली तीज व्रत में किन चीजों को खाना चाहिए और किनका सेवन वर्जित होता है।

---विज्ञापन---

हरियाली तीज के व्रत में क्या खाएं?

हरियाली तीज के व्रत के दौरान फल, दही, लस्सी, नारियल पानी, पनीर, छाछ, दूध, साबूदाना, सिंघाड़े और आलू खा सकते हैं। इन्हें खाने से व्रत खंडित नहीं होता है।

हरियाली तीज के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

हरियाली तीज के व्रत के दौरान अनाज, नमक, प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा, चीनी, चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।

---विज्ञापन---

हरियाली तीज के व्रत के खाने से जुड़े नियम

हरियाली तीज के व्रत का खाना मिट्टी, पीतल या कांसे के बर्तन में ही बनाना चाहिए। व्रत के खाने के लिए गलती से भी लोहे के बर्तन का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा व्रत के दौरान शुद्ध और ताजा भोजन ही खाएं। बासी खाने का सेवन करने से बचें। यहां तक कि दूध, दही, लस्सी और पनीर भी ताजा ही खाएं।

ये भी पढ़ें- जानें हरियाली तीज के व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि 

---विज्ञापन---

हरियाली तीज व्रत के नियम

  • व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए।
  • व्रती को काले रंग की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • अगर व्रत का संकल्प लिया है तो उसे बीच में न तोड़ें।
  • व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें और नकारात्मक चीजों से दूर रहें।
  • व्रत वाले दिन नाखून और बाल काटने से बचें।
  • बाल बांधकर और सिर ढककर पूजा करें।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: जानें क्या हैं हरियाली तीज व्रत के नियम? जिनका विवाहित-अविवाहित दोनों को करना चाहिए पालन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 25, 2025 03:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola