Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए हरियाली तीज का पर्व बेहद खास होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना की जाती है। मान्यता है कि हरियाली तीज के खास दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस दिन सुहागिन महिलाएं अगर व्रत रखती हैं, तो उन्हें देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उनके पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास होता है। वहीं कुंवारी कन्याएं अगर ये व्रत रखती हैं, तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। चलिए अब जानते हैं इस साल हरियाली तीज का पर्व कब मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा?
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 6 अगस्त को शाम 07:52 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 07 अगस्त को देर रात 10 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 07 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- पत्नी के अलावा एक पराई स्त्री संग संबंध बनाना पाप नहीं! यमराज की इस कथा में है उल्लेख
हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
इस साल हरियाली तीज की पूजा के तीन शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त 07 अगस्त को प्रात: काल 06 बजे से 09 बजे तक है। वहीं दूसरा उत्तम मुहूर्त सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक है। इसके बाद तीसरा मुहूर्त शाम 04:30 से लेकर 06 बजे तक है। इन तीनों ही शुभ मुहूर्त में आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं।
हरियाली तीज के अचूक उपाय
- हरियाली तीज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ कुत्ते को रोटी खिलाना भी शुभ होता है। इस दिन आप काले कुत्ते को रोटी पर सरसों का तेल लगाकर खिला सकते हैं। इससे कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहती है।
- हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ शिवलिंग का अभिषेक करना भी शुभ होता है। इस दिन आप शिवलिंग का गंगाजल या दूध से अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से कुंडली में ग्रह शांत होते हैं। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
- हरियाली तीज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ दान करना भी शुभ होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को काले रंग के कपड़े और काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इस उपाय से पैसों की कमी से छुटकारा मिलता है।
- हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहने। वहीं कुंवारी कन्याएं हरे रंग का सूट पहन सकती हैं। इसके अलावा इस दिन विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां और सोलह श्रृंगार जरूर करना चाहिए। इसी के साथ पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं को मां पार्वती को सुहाग का सामान चढ़ाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बिजनेस बढ़ाने के लिए करें ये 40 अचूक उपाय, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines