Hariyali Amavasya 2024: साल 2024 में भगवान शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत 22 जुलाई को हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के व्रत और रक्षा बंधन पर्व से होगा। लेकिन दोनों तिथियों के बीच में आती है अमावस्या। सावन मास की अमावस्या को देश के कुछ हिस्सों में चितलगी अमावस्या, श्रावण अमावस्या या हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। साल 2024 में हरियाली अमावस्या का पर्व 4 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इस दिन शिवजी की विशेष पूजा और खास उपायों से बहुत लाभ होता है। आइए जानते हैं, हरियाली अमावस्या पर किए जाने वाले 7 उपाय ताकि शिव कृपा से जीवन में कभी धन-धान्य की कमी न हो।
हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय
1. यदि आप अपने ऊपर चढ़े हुए कर्ज से परेशान हैं, तो श्रावण अमावस्या के दिन सुबह, दोपहर और शाम से पहले शिवलिंग पर गंगा जल में भस्म मिलाकर पूरे विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। इस उपाय को अगले 9 दिन तक लगातार करते रहें।
2. घर में सुख समृद्धि की वृद्धि के लिए हरियाली अमावस्या के रोज भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग का गन्ने के रस से पूरे विधि विधान से अभिषेक करें।
3. भगवान शिव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त करने के लिए श्रावण अमावस्या के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, बेल की माला, नैवेद्य के साथ कमल का फूल और मखाना अर्पित करें।
4. हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग का जल से स्नान कराएं, शिवलिंग पर 5 बेलपत्र चढ़ाएं, फिर एक माला ॐ नमः शिवाय का जाप करें। इससे मानसिक तनाव दूर होने में मदद मिलेगी।
5. श्रावण अमावस्या कि तिथि को दूध और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद बेलपत्र चढ़ाएं और पूरी पूजा के दौरान ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। यह उपाय आत्मविश्वास में वृद्धि करता है।
6. जिनका विवाह नहीं हो रहा है या दांपत्य जीवन में कोई समस्या है, तो वे शिव मंदिर में शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं और प्रत्येक बेलपत्र को चढ़ाने के बाद ऊँ नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करें। इस उपाय लगातार 7 दिन तक करते रहे।
7. जिनकी कुंडली में किसी भी प्रकार का ग्रह दोष है, उन्हें श्रावण अमावस्या के दिन बेलपत्र पर ग्रहों के अनुसार रंग लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। सूर्य के लिए लाल, पीला और सफेद, चंद्रमा के लिए सफेद, मंगल के लिए लाल। बुध के लिए हरा, गुरु के लिए पीला, शुक्र के लिए सफेद, शनि के लिए नीला, राहु के लिए काला, केतु के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें: मां से मिली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहानियां
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 hr agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
2 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
3 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
4 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
21 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines