Hariyali Amavasya 2026 Upay: आज हरियाली अमावस्या की शाम जरूर करें ये 4 उपाय, रातों रात बदल सकती है किस्मत

Hariyali Amavasya 2026 Today: आज 12 अगस्त को सावन अमावस्या के दिन पूजा-अर्चना और व्रत के साथ ही कई खास उपाय करना लाभकारी होता है. अमावस्या की शाम तरक्की के लिए किए जाने वाले इन उपायों के बारे में जानते हैं.

HARIYALI.jpg

Photo Credit- AI

Hariyali Amavasya 2026 Today: अमावस्या का दिन कई उपायों को करने के लिए खास होता है. आज 12 अगस्त को अमावस्या का व्रत और पूजन करने के साथ ही शाम के समय कुछ उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. हरियाली अमावस्या पर शाम को इन उपायों को करने से आपका भाग्य चमक सकता है. आज अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी लग रही है.

विज्ञापन

अमावस्या पर सूर्य ग्रहण (Hariyali Amavasya Surya Grahan)

आज हरियाली अमावस्या पर रात के समय सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ग्रहण रात को लगेगा, ऐसे में यह भारत में नजर नहीं आएगा. ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में आप बिना किसी बाधा के पितरों का स्मरण, दान-पुण्य और उपायों को कर सकते हैं. आइये अमावस्या की शाम को किए जाने वाले इन उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

पीपल की पूजा – पीपल के पेड़ में त्रिदेवों के साथ ही पितरों का वास माना जाता है. पूर्वजों की आत्मा की शांति, तर्पण और पितृ दोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करें. अमावस्या पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

विज्ञापन

तुलसी की पूजा – तुलसी के पौधे की पूजा का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है. तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है. आप शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान का स्मरण करें.

काले तिल का दान – आप शाम के समय किसी मंदिर में जाकर काले तिल का दान करें. किसी गरीब या जरूरतमंद को भी काले तिल दान कर सकते हैं. ऐसा करने से आर्थिक बाधाें दूर होंगी. आपके जीवन में चल रही बाधाओं का अंत होगा.

विज्ञापन

धनलाभ के उपाय – अमावस्या के दिन शाम के समय एक लाल कपड़े में एक छोटा श्री यंत्र, 11 गोमती चक्र और 7 कौड़ियां बांधकर तिजोरी में या धन रखने के स्थान पर रख दें. इस उपाय से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी. मां लक्ष्मी की कृपा से आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ