Hariyali Amavasya 2026 Today: प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है हरियाली अमावस्या, आज जरूर लगाएं ये 5 शुभ पौधे, मिलेगा समृद्धि का आशीर्वाद

Hariyali Amavasya 2026 Today: आज 12 अगस्त को सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है. हरियाली अमावस्या के दिन व्रत, पूजा और उपाय के साथ ही पौधारोपण करना शुभ होता है.

PLANT.jpg_a61434

Photo Credit- AI

विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2026 Today: आज सावन अमावस्या के दिन को हरियाली अमावस्या के नाम से जानते हैं. इन दिनों मानसून और बारिश के कारण चारों तरफ हरा-भरा वातावरण होता है. इस समय चारों तरफ हरियाली छाई रहती है. इस कारण से इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए खास होता है. इसके साथ ही हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण और पेड़-पौधों की पूजा की परंपरा है. हरियाली अमावस्या पर पेड़-पौधे लगाने की परंपरा है.

हरियाली अमावस्या पर पौधे लगाने के लाभ

हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाना शुभ और लाभकारी होता है. पर्यावरण को शुद्ध करने और प्रकृति के संरक्षण के लिए पेड़-पौधों को रोपण करना लाभकारी होता है. इसके साथ ही अलग-अलग प्रकार के धार्मिक पौधे लगाने से पितृ दोष से शांति, सुख-शांति और धन-धान्य की प्राप्ति होती है. आपको आज हरियाली अमावस्या के दिन इन 5 प्रकार के पौधों को लगाना चाहिए. इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये पौधे

तुलसी का पौधा – तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. सुख-समृद्धि और आर्थिक संपन्नता के लिए तुलसी का पौधा जरूर लगाएं.

बेलपत्र का पौधा – भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित किया जाता है. बेलपत्र का पौधा आप घर के आंगन या बालकनी में लगा सकते हैं. बेलपत्र लगाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

विज्ञापन

पीपल का वृक्ष – पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से पीपल पूजनीय है. पीपल का पूर्वजों से भी सबंध होता है. पीपल का पेड़ लगाने और पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

अशोक का पेड़ – अशोक के पेड़ को दुख और शोक दूर करने वाला माना जाता है. अशोक के पत्तों को बंदनवार के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आप अशोक के पेड़ का पौधा लगा सकते हैं. इससे जीवन में खुशियां आएंगी.

विज्ञापन

शमी का पौधा – शमी का पौधा भगवान शिव को प्रिय है. शमी का पौध घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. आप हरियाली अमावस्या के दिन शमी का पौधा लगा सकते हैं. इससे शनि दोष भी दूर होते हैं. शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने में यह लाभकारी होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ